फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Ruckus in Patwar Bhawan, Patwari accused of taking bribe

Sirsa News: पटवार भवन में हंगामा, पटवारी पर लगे रिश्वत के आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jul 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
Ruckus in Patwar Bhawan, Patwari accused of taking bribe
 सोशल मीडिया में वायरल वीडियों में पटवारी पर आरोप लगाते हुए
सिरसा। जिला पटवार भवन में शुक्रवार को दोपहर बाद इंतकाल करवाने आए शमशाबाद पट्टी के रहने वाले व्यक्ति और पटवारी के बीच में टकराव हो गया। पटवार भवन में जमकर हंगामा हुआ। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। व्यक्ति ने पटवारी पर चक्कर काटने और पैसे मांगने के आरोप लगाए।
विज्ञापन

इतना ही नहीं, संबंधित व्यक्ति ने आरोप लगाया कि पटवारी के करीबी लोगों को छह हजार रुपये तक दे चुका है। अब तक काम नहीं हुआ है। वहीं, पटवारी ने कहा कि उन्होंने कोई पैसा नहीं मांगा है। इंतकाल के दस्तावेजों को दुरुस्त करने में समय लगा है। ऑनलाइन सिस्टम होने के कारण तकनीकी खामियां के चलते दिक्कत आई हैं। यदि किसी ने पैसा लिया है तो वह उन्हें सामने लाए।
विज्ञापन

पटवार भवन में हंगामे का मुख्य कारण एक बार फिर इंतकाल दर्ज करने के लिए चक्कर कटाने का था। पटवार भवन में आए शमशाबाद पट्टी के व्यक्ति ने पटवारी बंसी लाल पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह बीते 9 महीने से इंतकाल करवाने के लिए पटवार भवन में चक्कर काट रहा है। इसकी एवज में पटवारी बंसी लाल के नीचे काम करने वाले लोगों को छह हजार के आसपास पैसा दे चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज तक इंतकाल नहीं हुआ है। वहीं, इंतकाल के चक्कर में आए भादरा बाजार के रहने वाले व्यक्ति राकेश कुमार ने भी पटवारी पर आरोप लगाए कि उसे भी इंतकाल करवाने के नाम पर महीनों से चक्कर कटवाए जा रहे हैं। इंतकाल करवाने के नाम पर पटवारी सरकारी फीस के अलावा रिश्वत के तौर पर भी जेब खर्ची मांगते हैं।



----------------ऐसा कोई मामला नहीं हैं। तकनीकी कारणों के चलते इनके काम में देरी हुई है। पहले इंतकाल गलत दर्ज था। उसे दुरुस्त किया जा रहा है। ऑनलाइन सिस्टम के कारण वक्त लगता है। 15 से 20 दिन और इनके काम को लगेंगे। कई पटवारियों की ट्रेनिंग चल रही है तो दो पटवारियों ने इस इंतकाल की तस्दीक करनी है। किसी प्रकार की कोई रिश्वत नहीं मांगी गई है।
- बंसीलाल, पटवारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article