फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Ruckus between flying squad and passengers over imposing fine, matter reaches police station

Sirsa News: जुर्माना लगाने पर फ्लाइंग और यात्रियों के बीच हंगामा, थाने में पहुंचा मामला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 23 Aug 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
Ruckus between flying squad and passengers over imposing fine, matter reaches police station
कालांवाली पुलिस स्टेशन पहुंचकर मामला शांत करवाने का प्रयास करते एबीवीपी सदस्य व पार्षद प्रतिनिध
कालांवाली। कालांवाली से सिरसा जा रही हरियाणा रोडवेज की बस की गांव लक्कड़वाली के पास चेकिंग के दौरान फ्लाइंग टीम की ओर से बेटिकट यात्रियों पर लगाए जुर्माने को लेकर हंगामा हुआ। बस को कालांवाली थाने ले जाया गया। विवाद करने वाले यात्रियों को छोड़कर बाद में बस को भेज दिया। यात्रियों ने रोडवेज कर्मचारियों पर गंभीर आरोप लगाए। फ्लाइंग टीम ने आरोपों को निराधार बताया है।
विज्ञापन


कुलदीप सिंह बाज, सतनाम सिंह, अमृत सिंह, सतनाम, नमन, साहिल, संदीप, जस्सू, राहुल सैनी व अन्यों ने बताया कि वो रोजाना सुबह साढ़े 7 बजे कालांवाली से चलने वाली रोडवेज बस पर सफर करते है। इसमें कई विद्यार्थी भी है और कई कामकाज वाले हैं। शनिवार को जैसे ही गांव लक्कड़वाली पहुंची और कंडक्टर टिकट काटने के लिए उनके पास आया। तभी फ्लाइंग टीम आ गई। उनके पास रोजाना की टिकटें भी है। बावजूद इसके टीम ने बिना टिकट कई यात्रियों को जुर्माना लगा दिया। उन्होंने आरोप लगाते हुए बताया कि टीम ने मौके पर बिना टिकट पाए यात्रियों पर एक ही जगह कालांवाली से चढ़े होने के बावजूद अलग-अलग जुर्माना लगा दिया। इसमें किसी को 200 रुपये जुर्माना लगाया तो किसी को 500 रुपये जुर्माना लगाया। इसके अलावा विभाग की ओर से काटी रसीद पर किसी पर नाम भी नहीं लिखा था और किसी पर क्रमांक नंबर भी नहीं थे और किसी पर बिना कार्बन लगाए ही ऊपर की रसीद काटकर दे दी। जो रोडवेज कर्मचारियों की कार्यप्रणाली पर कई सवाल पैदा करता है।
विज्ञापन


रोडवेज विभाग के इंस्पेक्टर नंदलाल, इंस्पेक्टर पवन कुमार, इंस्पेक्टर देवी लाल, इंस्पेक्टर रमेश कुमार ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि कालांवाली से बच्चे बिना टिकट यात्रा करते है। वो गांव लक्कड़वाली पहुंचकर टिकट कटवाते है। वो रोडवेज कंडक्टर और फ्लाइंग टीम के साथ बदतमीजी करते है। इसी को लेकर आज कार्रवाई की गई। 10 यात्री बिना टिकट पाए गए। किसी से 200 रूपये और किसी से 500 रुपये जुर्माना लेकर मौके पर छोड़ दिया। इसमें से भी 4-5 बच्चे जुर्माना ना भरने की जिद कर रहे थे। उन्हें कालांवाली पुलिस स्टेशन ले जाया गया और बस को सिरसा भेज दिया था। बाद में उनके लिए दूसरी बस का प्रबंध करवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन






-----------------

एबीवीपी के सदस्य भी पहुंचे मौके पर





घटना की सूचना मिलते ही अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सदस्य (एबीवीपी) और पार्षद प्रतिनिधि दारा सिंह भी मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों की बातचीत समझी। इसके बाद उन्होंने यात्रियों को समझाकर मामला शांत करवाने का प्रयास किया। हालांकि कुछ यात्री 24 अगस्त को डबवाली में होने वाली मैराथन में प्रदेश सीएम को लिखित शिकायत देकर कार्रवाई करवाने पर अडिग रहे।






--------------------





विभाग ने दोबारा बस मंगवाकर करवाया मामला शांत





थाने में लाए गए यात्रियों ने बताया कि उनके पास आज की तारीख की काटी हुई टिकट भी है। बावजूद इसके फ्लाईंग टीम उन्हे पुलिस स्टेशन ले आई और उन्हें बस पर चढ़ाए बिना पुलिस स्टेशन से बस को सिरसा भेज दिया। इसके अलावा जिन यात्रियों ने जुर्माना भर दिया उन्हें भी पुलिस स्टेशन छोड़ गए। यात्रियों के रोष के बाद विभाग ने दोबारा बस मंगवाकर सिरसा पहुंचाने के बाद मामला शांत हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed