फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   roadways GM caught privet bus withouth parmite

महाप्रबंधक ने बिना परमीट दौड़ रही निजी बस पकड़ी, आरटीए की टीम नहीं काट सकी चालान

Tue, 08 Sep 2020 11:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
roadways GM caught privet bus withouth parmite
रोडवेज विभाग सिरसा के अधिकारियों को गुप्त सूचना मिली थी कि जमाल से सिरसा रूट पर निजी बसें बिना किसी परमिट के दौड़ रही हैं। रोडवेज अधिकारियों को जांच में राजस्थान से सिरसा आ रही निजी बस चालक के पास कोई भी परमिट और कागजात नहीं मिले। इसकी जानकारी रोडवेज विभाग ने आरटीए के अधिकारियों को दी, लेकिन सहायक आरटीए ने कहा कि कोविड में ड्यूटी होने के कारण वह चालान नहीं काट सकते। तब रोडवेज अधिकारियों को बस को छोड़ना पड़ा।
विज्ञापन

रोडवेज महाप्रबंधक आरएस पूनियां बुधवार सुबह अपने अमले के साथ जांच के लिए निकले। रोडवेज विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की टीम जमाल गांव में पहुंची और इस दौरान चोपटा क्षेत्र से नोहर जाने वाली और नोहर से सिरसा आने वाली रोडवेज बसों की जांच की। जानकारी अनुसार महाप्रबंधक सिरसा डिपो को सूचना मिली थी कि गोगा मेड़ी राजस्थान से जमाल होकर सिरसा पहुंचने वाली निजी बस की कोई परमिट नहीं है और वह जमाल से लेकर सिरसा के बीच की सभी सवारियों को सिरसा लेकर आती है। महाप्रबंधक ने बस को रुकवाया और जांच के लिए परमिट और अन्य कागजात मांगें। लेकिन बस चालक के पास उस समय न ही बस का परमिट था और न ही अन्य कागजात।
विज्ञापन

आरटीए अधिकारी ने कहा, कोविड ड्यूटी के कारण नहीं मिल सकती चालान की अनुमति
रोडवेज महाप्रबंधक ने आरटीए अधिकारी उत्तम सिंह को फोन कर इसकी सूचना दी। इसके बाद महाप्रबंधक ने सहायक आरटीए नरेंद्र राठी को फोन कर जानकारी दी। इस पर सहायक आरटीए ने बताया कि उनकी कोविड में ड्यूटी लगी हुई है और उन्हें इस समय चालान काटने की अनुमति नहीं मिल सकती। इस पर रोडवेज महाप्रबंधक आरएस पूनियां ने बस चालक का लाइसेंस ले लिया और बस को छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
हमें सूचना मिली थी कि एक निजी बस बिना परमिट के रूट पर दौड़ रही है। इस पर आरटीए अधिकारियों को फोन कर जानकारी दी गई, लेकिन किसी कारणवश वे चालान नहीं काट पाए।

- आरएस पूनियां, महाप्रबंधक, हरियाणा रोडवेज सिरसा डिपो।
कोट
कोविड ड्यूटी में व्यस्त होने के कारण बस का चालान नहीं कर पाए। महाप्रबंधक ने उन्हें बस को सिरसा लाने के बारे में बताया था। विभाग की टीम सुबह जांच करेगी और अगर कोई बस बिना परमिट पाई गई तो उसका चालान किया जाएगा।
- नरेंद्र राठी, सहायक आरटीए सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed