{"_id":"63af2520cfb9397bdc2132a6","slug":"roadways-gets-eight-new-euro-six-buses-traffic-improves-in-other-states-sirsa-news-hsr6511612158","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: रोडवेज को मिली आठ नई यूरो सिक्स बसें, दूसरे राज्यों में आवाजाही हुई बेहतर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: रोडवेज को मिली आठ नई यूरो सिक्स बसें, दूसरे राज्यों में आवाजाही हुई बेहतर
विज्ञापन
सिरसा। वर्ष 2022 में यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलने के साथ ही रोडवेज बेड़ों में पहले से बसों की संख्या में भी बढ़ोतरी हुई है। सिरसा डिपो में इस वर्ष कूल आठ नई यूरो-6 बसें पहुंची है। नतीजतन रोडवेज को बेहतर सुविधा मिल रही है। जिले में अब 176 बसों की संख्या है। इन बसों से हर रोज करीब 30 हजार से अधिक यात्री सफर कर रहे हैं।
रोडवेज बेड़े में इससे पहले 168 बसों को 122 रूटों पर भेजा जा रहा था। इस माह रोडवेज बेड़े में आठ यूरो-6 बसें शामिल होने के बाद अब बसों की संख्या बढ़कर 176 तक पहुंच गई है, जिसमें से 142 बसें सिरसा डिपो में तो 34 डबवाली सब डिपो में हैं। इससे यात्रियों को काफी सुविधा मिल रही है। हररोज सिरसा रोडवेज की बसों में 30 हजार से अधिक यात्री सफर कर रहे हैं। रोडवेज की ओर से अब कई नए रूटों पर भी बसों का संचालन किया जा रहा है। सिरसा से दिल्ली, पंजाब और राजस्थान के राज्यों में रूटों की संख्या बढ़ी है, जिससे यात्रियों को आवागमन के दौरान काफी सुविधा मिल रही है।
यूरो-6 की एक भी नहीं थी बस, दिसंबर तक मिली आठ
सिरसा डिपो के पास पहले यूरो-4 बसें उपलब्ध थी। दिल्ली में यूरो-4 बसों की एंट्री बंद होने का एलान होने के बाद रोडवेज मुख्यालय की ओर से सिरसा डिपो में दिसंबर माह तक आठ यूरो-6 बसों को भेजा गया है, जिन्हें दिल्ली, चंडीगढ़ और राजस्थान के रूट पर रवाना किया जा रहा है। इससे यात्रियों को काफी लाभ मिल रहा है। हालांकि इस वर्ष रोडवेज के पास रोहतक और झज्जर से 38 बसें पहुंची थी। इनकी स्थिति खराब होने के कारण रोडवेज ने सभी बसों को वर्कशाप में ही खड़ा कर दिया है।
विज्ञापन
ई-टिकटिंग मशीनें मिली, लेकिन वर्ष में नहीं हो पाई शुरू
इस वर्ष ही रोडवेज को ओर से ई-टिकटिंग मशीनों का उद्घाटन किया गया था। हालांकि वर्ष के अंतिम दिन तक भी सभी ई-टिकटिंग मशीनों का संचालन नहीं हो पाया है। हालांकि अभी हिसार और डबवाली के इक्का दुक्का रूट पर ही बसों में ई-टिकटिंग मशीनों का संचालन हो रहा है। नतीजतन सरकार को योजना के अनुसार लाभ नहीं मिल पा रहा है। सिरसा डिपो के पास कुल 210 ई-टिकटिंग मशीनें पहुंची थी। दिल्ली और चंडीगढ़ रूट पर कई बसों का स्टापेज का किराया मैच न होने के कारण सभी रूटों पर ई टिकटिंग मशीनों का संचालन नहीं हो पाया है।
सिरसा डिपो को कुल आठ यूरो-6 बसें मिली हैं, जिन्हें अलग-अलग रूटों पर चलाया जा रहा है। यात्रियों को सुविधा देने के लिए रोडवेज की ओर से हर तरह के प्रयास किए जा रहे हैं। ई-टिकटिंग मशीनों का भी जल्द ही संचालन कर दिया जाएगा।
-केआर कौशल, रोडवेज महाप्रबंधक, सिरसा डिपो।