फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Roads will be jammed today at 6 places including National State Road

राष्ट्रीय राज्य मार्ग समेत 6 जगहों पर आज रोड जाम करेंगे किसान

Thu, 05 Nov 2020 12:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
Roads will be jammed today at 6 places including National State Road
किसानों ने तीन कृषि कानूनों के विरोध में पांच नवंबर को राष्ट्रीय व राज्य मार्ग बंद करने की घोषणा की है। सिरसा जिले में 6 जगहों पर किसानों ने रोड जाम की घोषणा की है। किसानों के रोड जाम की घोषणा के चलते सिरसा पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए हैं। सिरसा पुलिस के करीब 800 सुरक्षा कर्मचारी ड्यूटी देंगे। वहीं पुलिस ने गांवों से ट्रैफिक डायवर्ट करने को लेकर योजना बनाई है।
विज्ञापन

किसानों ने सिरसा में तीन कृषि कानून के विरोध में दो जगह पर धरना दिया हुआ है। पांच नवंबर को राष्ट्रीय राजमार्ग और राज्य मार्ग बंद करने की घोषणा के तहत सिरसा में किसान संगठनों ने 6 जगहों पर सड़के जाम करने का फैसला लिया। जिसके तहत हरियाणा और पंजाब की सीमा पर स्थित मुसाहिबवाला गांव के पास हरियाणा और पंजाब के किसानों का संयुक्त धरना होगा। इन जगह पर पंजाब के सरदूलगढ़ कस्बे के नजदीकि गांवों के किसान रोड जाम करेंगे। दूसरा बड़ा जाम नेशनल हाइवे नंबर दस पर सिरसा के साहुवाला गांव के पास हाइवे पर लगाया जाएगा। पिछली बार भी किसानों ने इसी जगह पर बड़ा जाम लगाया था। तीसरा प्वाइंट खुईयां मलकाना के पास टोल प्लाजा है। किसान संगठन टोल खोलने के लिए पिछले एक सप्ताह से धरने पर बैठे हुए हैं। इस टोल पर डबवाली व आसपास के गांवों के किसान इकट्ठे होकर रोड जाम करेंगे। इसके अतिरिक्त चोपटा क्षेत्र में सिरसा भादरा रोड पर किसान अखिल भारतीय स्वामीनाथन संघर्ष समिति के नेतृत्व में रोड जाम करेंगे। वहीं ऐलनाबाद में शहर के बाहर ऐलनाबाद-सिरसा मार्ग पर किसान रोड जाम करेंगे। ऐलनाबाद में दो जगहों पर किसान रोड जाम करेंगे। किसान नेता प्रहलाद सिंह भारूखेड़ा का कहना है कि किसानों का आंदोलन शांतिप्रिय होगा। किसान सड़क पर तभी उतरा है, जब केंद्र सरकार ने उनकी मांगों की सुनवाई नहीं की। पिछली बार किसानों ने जो जाम लगाया था, तब भी अनुशासन में रहकर प्रदर्शन किया था और किसान अब भी अनुशासन में रहकर रोड जाम करेंगे।
विज्ञापन

पुलिस कर्मियों को अलर्ट रहने के निर्देश
किसानों के रोड जाम की घोषणा को लेकर सिरसा पुलिस को अलर्ट किया जा चुका है। करीब पुलिस के करीब 800 पुलिस कर्मचारियों को ड्यूटी पर लगाया हुआ है। इसके अतिरिक्त सभी डीएसपी और थाना प्रभारियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव पंजुआना से भंगू गांव की ओर ट्रैफिक को डायवर्ट
सिरसा से डबवाली जाने के लिए गांव पंजुआना से भंगू गांव की ओर ट्रैफिक को डायवर्ट किया जाएगा। वाहन चालक छतरिया होकर पन्नीवाला मोटा से करीब एक किलोमीटर दूर हाइवे पर चढ़ सकेंगे। वहीं डबवाली से आने वाले वाहन चालक छतरियां से भंगू वाया पंजुआना आकर सिरसा पहुंच सकते हैं। खुईयां मलकाना के पास लगे टोल प्लाजा से पीछे एक किलोमीटर दूर खुईयां मलकाना गांव से दीवान खेडा से वाया सांवतखेड़ा से डबवाली पहुंचा जा सकता है।
कोट
किसानों के रोड जाम की घोषणा के तहत सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता प्रबंध है। यदि कोई शरारती तत्व सक्रिय हुआ तो पुलिस सख्ती से निपटेगी।
-भूपेंद्र सिंह, एसपी सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed