फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   road sefty news

सड़कें हुईं बदहाल, लोग परेशान

Sat, 27 Feb 2016 01:29 AM IST
अमर उजाला सिरसा/ब्यूरो
अमर उजाला सिरसा/ब्यूरो Updated Sat, 27 Feb 2016 01:29 AM IST
विज्ञापन
road sefty news

न केवल सिरसा बल्कि पूरे जिले की सड़कों की स्थिति बदहाल हैं। हालांकि लोगों को हो रही परेशानी को देखते हुए कहीं-कहीं सड़कों के पैच वर्क होने लगे हैं पर अधिकतर सड़कों की दशा अब भी दयनीय है।

विज्ञापन


खास कर सिरसा शहर की सड़कें लंबे अरसे से खराब पड़ी हैं। खस्ता हालत सड़कों के कारण वाहन भी जल्दी कंडम हो रहे हैं। नेशनल र्हाईवे के निर्माण का कार्य भी अब तक सिरे नहीं चढ़ पाया है जिससे भारी वाहनों को भी हिचकोले खाने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन


शहर में कई मार्गों पर गड्ढे इतने गहरे हो गए हैं कि पता नहीं चल पा रहा है कि सड़कों में गड्ढे हैं या फिर गड्ढों में सड़क है। सड़कें सभी की मूलभूत जरूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में सड़कों की दशा ठीक नहीं होगी तो स्वाभाविक है कि हर किसी को इसकी परेशानी होगी। मुख्य मार्गों की भी स्थिति ठीक नहीं है। कहीं-कहीं पैच वर्क होते हैं पर इससे केवल तत्कालीन राहत ही मिल पाती है।

मानसून के बाद सड़कों की स्थिति और भी खराब हो जाती है। करोड़ों की राशि सड़कों पर खर्च होती है इसके बावजूद स्थिति ज्यों की त्यों रहना गंभीर बात है।

लोगों से सरकार द्वारा वाहन खरीदते समय ही रोड टैक्स के रूप में राशि बसूल ली जाती है और इसके अलावा जगह-जगह पर लगे टोल के माध्यम से भी सरकार लोगों से सड़कों के निर्माण के लिए राशि बसूलती है। इसके बावजूद जनता को अच्छी सड़कें नहीं मिल पा रही है।

खराब सड़कें विकास पर भी प्रभाव डालती हैं। शहर की कई कॉलोनियों में भी सड़कों की स्थिति खराब हो चुकी है। गांव बेगू के बस अड्डे पर करीब एक किलो मीटर दूरी तक सड़क बुरी तरह से टूट चुकी है।

वाहन चालकों को तो इन टूटी सड़कों के कारण आए दिन परेशानी होती है लेकिन किसानों के लिए भी सड़कों की समस्या परेशानी का कारण बनी हुई हैं।

किसानों को फसल बेचने के लिए मंडियों तक आना पड़ता है और ग्रामीण क्षेत्र में खराब सड़कों के कारण उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। जबकि फसल बेचे जाने पर चार से छह प्रतिशत तक सरकार फीस वसूलती है जिसका बड़ा हिस्सा सड़कों के विकास पर खर्च करना होता है।

नेशनल हाईवे का निर्माण नहीं हुआ पूरा
नेशनल हाईवे हिसार से डबवाली से फोर लेन का निर्माण अभी तक पूरा नहीं हुआ है। जिससे वाहन चालकों को भारी परेशानी हो रही है।

इस मार्ग के निर्माण के बाद शहर की सड़कों पर यातायात का रस कम होगा जिससे लोगों को राहत मिलेगी। सूत्र बताते हैं कि इस मार्ग का निर्माण इस वर्ष के अंत तक हो पाएगा। इसी प्रकार बरनाला रोड (नेशनल हाईवे) का निर्माण होने में भी काफी समय लग सकता है।

सिरसा से पंजाब सीमा तक बनने वाले इस मार्ग के निर्माण के लिए सड़क को उखाड़ दिया गया है जिससे वाहनों को 30 मिनट का समय तय करने में दो घंटे का समय लग रहा है। यह सिलसिला कई महीनों से जारी है और इस वर्ष के अंत तक जारी रह सकता है।

इस वर्ष होगा सभी सड़कों का निर्माण
जिले भर की खराब सड़कों की रिपोर्ट प्रदेश सरकार ने मांगी है। बीएंडआर विभाग द्वारा सड़कों की स्थिति पर रिपोर्ट तैयार की जा रही है।

सरकार का आश्वासन है कि सभी खराब सड़कों का निर्माण करवाया जाएगा ताकि लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

विभाग का मानना है कि इसके तहत जिले की करीब 200 किलो मीटर सड़कों का निर्माण हो सकेगा। सूत्र बताते हैं कि तेजी से सड़कों की रिपोर्ट तैयार की जा रही है ताकि निर्माण के लिए सरकार को प्रस्ताव भेजा जा सके।

पूरा बेगू रोड बनेगा फोर लेन: पीके जिंदल
बीएंडआर विभाग के कार्यकारी अभियंता पीके जिंदल ने कहा कि सड़कों के निर्माण के लिए कार्य शुरू हो चुका है। उन्होंने बताया कि अब बेगू रोड पूरा फोर लेन बनेगा।

उन्होंने बताया कि महाराजा अग्रसेन स्कूल से पेट्रोल पंप तक का हिस्सा भी फोर लेन बनेगा जिसके हमें प्रस्ताव को वीरवार को ही मंजूरी का पत्र मिला है।

अब मार्च में इसके लिए टेंडर कर दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि कंगनपुर रोड के निर्माण के लिए भी टेंडर हो चुके हैं। इसी प्रकार सांगवान चौक से शिव चौक तक फोर लेन मार्ग को सीसी रोड बनाया जाएगा जिसका टेंडर भी मार्च में हो जाएगा।


उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा मांगी गई खराब सड़कों की रिपोर्ट तैयार की जा रही है। उम्मीद है कि इसके बाद जिले की सभी सड़कों की सुध ली जाएगी। इसके अलावा समय-समय पर पैच वर्क भी करवाए जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed