फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Republic Day celebrations clouded

गणतंत्र दिवस समारोह पर संकट के बादल

Thu, 21 Jan 2021 11:23 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jan 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
Republic Day celebrations clouded
शहर के शहीद भगत सिंह खेल आयोजित होने वाले गणतंत्र दिवस समारोह कार्यक्रम पर अब संकट के बादल छा गए हैं। किसान चार माह से स्टेडियम में ही धरने पर बैठे हुए हैं और स्टेडियम के मुख्य गेट पर किसानों ने लंगर घर के लिए टेंट लगा रखा है। इसे हटवाने के लिए वीरवार को प्रशासनिक अधिकारियों ने किसानों से अपील की लेकिन किसानों ने लंगर घर को हटाने से इनकार कर दिया है। किसानों का तर्क है कि यह लंगर घर पिछले 106 दिनों से चल रहा है। अब ऐसे कैसे हटा लें। यही नहीं किसानों का कहना है कि 26 जनवरी को जिले भर के ट्रैक्टर भी स्टेडियम में ही एकत्रित होंगे।
विज्ञापन

इससे पहले स्टेडियम के मुख्य गेट पर किसानों की ओर से बनाए गए लंगर घर को हटवाने के लिए एसडीएम डॉ. जयवीर यादव किसानों के साथ कार्यालय में बैठक की। इस मौके पर किसानों ने वह पहले अन्य साथियों से इस मसले पर बात करेंगे और उसके बाद ही कुछ फैसला लेंगे। इसके बाद किसान स्टेडियम में चल रहे पक्का मोर्चा धरना स्थल पर पहुंच गए। वहां उन्होंने इस मामले को लेकर सभी किसानों से बातचीत की और फैसला किया कि वह लंगर घर को नहीं हटाएंगे। इस दौरान सिक्योरटी इंचार्ज सत्यवान किसानों से बातचीत करने के लिए धरना स्थल पर पहुंचे तो किसानों ने उन्हें लंगर घर हटाने से साफ तौर पर इंकार कर दिया। साथ ही उन्होंने कहा कि जिलेभर के किसान अब पक्का मोर्चा धरना से जुड़े हुए हैं। अगर अधिकारियों की बात मानकर वह जगह में बदलाव करते रहे तो दूसरे किसान भी उनसे नाराज हो जाएंगे।
विज्ञापन

स्टेडियम में एंट्री के मुख्य गेट पर बना है लंगर घर
शहीद भगत सिंह खेल स्टेडियम के खेल मैदान के भवन में एंट्री करने के मुख्य गेट पर ही किसानों ने लंगर घर बनाया हुआ है। कार्यक्रमों के दौरान मुख्य अतिथि इसी गेट से एंट्री करते है लेकिन अब किसानों ने इस जगह टेंट लगाया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

26 जनवरी को स्टेडियम में पहुंचेंगे सैकड़ों ट्रैक्टर
पक्का मोर्चा धरना स्थल पर उपस्थित किसान बाबा गुरदीप सिंह, नायब सिंह मलड़ी, लखा सिंह अलिका, गुरमंगत सिंह, डॉ. सुखदेव सिंह जम्मू, स्वर्ण सिंह विर्क, प्रगट सिंह, लाल सिंह ने बताया कि कृषि कानूनों के विरोध में 26 जनवरी को किसान ट्रैक्टर मार्च निकाला जाएगा। इसमें शामिल होने के लिए जिलेभर के किसान ट्रैक्टर और अन्य वाहनों से धरना स्थल पर पहुंचेंगे। ऐसे में अगर कोई शरारती तत्व सरकारी कार्यक्रम में बाधा डालता है तो उसकी जिम्मेदारी किसानों की नहीं होगी। वहीं उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों से कार्यक्रम दूसरी जगह पर करने की भी अपील की।

कोट
स्टेडियम के एंट्री प्वाइंट पर किसानों द्वारा लगाए गए टेंट को शिफ्ट करने की अपील की गई है। इसको लेकर किसानों से बातचीत की जा रही है। जल्द ही इसका हल निकाला जाएगा।
- डॉ. जयवीर यादव, एसडीएम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed