फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Release of merit list for admission in journalism department of CDLU in Sirsa of Haryana

हरियाणा: पीएचडी मेरिट सूची में उप-मुख्यमंत्री का रोल नंबर, वीआईपी के लिए सीडीएलयू ने बदल डाला मेरिट सूची का स्वरूप

Wed, 09 Mar 2022 12:30 AM IST
भूपेंद्र सिंह भूपेंद्र पंवार, संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
भूपेंद्र पंवार, संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 09 Mar 2022 12:30 AM IST
सार

डिप्टी सीएम के दाखिले वाले पत्रकारिता विभाग ने मेरिट सूची में सब कुछ छिपा लिया गया। केवल रोल नंबर के साथ मेरिट सूची जारी की। जबकि अन्य विभागों ने नियम अनुसार जानकारी दी।

विज्ञापन
Release of merit list for admission in journalism department of CDLU in Sirsa of Haryana
पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग द्वारा जारी की गई मेरिट सूची, दूसरी ओर कॉमर्स की मेरिट सूची। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

किसी भी शिक्षण संस्थान में दाखिला या भर्ती प्रक्रिया के दौरान जब भी मेरिट सूची जारी की जाती है तो उसमें उम्मीदवार का नाम, वर्ग, प्राप्त अंक और अन्य जानकारियां शामिल होती हैं। लेकिन हरियाणा के सिरसा में चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग ने पीएचडी में दाखिले को लेकर जारी की गई मेरिट सूची का स्वरूप ही बदल डाला। जारी मेरिट सूची में केवल रोल नंबर शामिल किया है। ऐसे में जिन विद्यार्थियों का दाखिला नहीं हो पाया उन्हें स्पष्ट नहीं है कि दाखिला वाकई मेरिट अनुसार हुआ है या नहीं। 

विज्ञापन


सीडीएलयू ने पीएचडी में दाखिले के लिए फरवरी माह में प्रक्रिया शुरू हुई थी। 16 विभागों में पीएचडी की सीटों के लिए दाखिले हुए हैं। आवेदन के बाद 17 फरवरी को सभी विभागों में पीएचडी में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवारों को कांउसिलिंग के लिए बुलाया गया और इसके बाद प्रवेश परीक्षा और इंटरव्यू के अंकों के आधार पर मेरिट बनाकर सूची सार्वजनिक की गई। लेकिन पत्रकारिता विभाग की परीक्षा के बाद एक उम्मीदवार ने शिकायत कर दी जिसमें हिंदी और अंग्रेजी में प्रश्नपत्र की मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर सीडीएलयू प्रबंधन ने कमेटी का गठन कर दोबारा प्रवेश परीक्षा कराने का फैसला लिया। इसमें प्रावधान किया कि जो इच्छुक उम्मीदवार बैठना चाहे वे परीक्षा दे सकते हैं अन्यथा पहले हो चुकी परीक्षा में प्राप्त अंक को मान लिया जाएगा। इतना ही नहीं दोनों परीक्षा में बैठने पर जो भी उच्चतम अंक होंगे उसके अनुसार मेरिट सूची तैयार होगी।

6 मार्च को दोबारा प्रवेश परीक्षा हुई। खास बात ये रही कि दोबारा हुई प्रवेश परीक्षा में प्रदेश के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला शामिल हुए। इसने सभी को चौंका दिया। अब 7 और 8 मार्च को काउंसिलिंग के बाद मंगलवार देर शाम मेरिट सूची जारी की गई है। इसमें डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला का भी रोल नंबर भी शामिल है। अभी प्रवेश के लिए फीस जमा करानी है।

पत्रकारिता विभाग ने जारी की सीक्रेट मेरिट सूची, अब उम्मीदवारों में संशय
पीएचडी में दाखिले के लिए सीडीएलयू के 15 विभागों ने जो मेरिट सूची जारी की है उसमें उम्मीदवार का नाम, पिता का नाम, प्रवेश परीक्षा के प्राप्त अंक, काउंसिलिंग के प्राप्त अंक सहित अन्य जानकारियां शामिल की। ताकि सभी उम्मीदवारों को इसकी जानकारी मिले कि योग्यता अनुसार दाखिला मिल रहा है।

लेकिन दूसरी तरफ मंगलवार को पत्रकारिता विभाग की ओर से जारी मेरिट सूची ने सभी को चौंका दिया। हैरानी की बात यह है कि इस सूची में केवल वर्ग और रोल नंबर को शामिल किया गया है। जबकि नाम, प्राप्त अंक, फाइनल योग्यता कुछ भी नहीं है। ऐसे में अन्य उम्मीदवार जिनका दाखिला नहीं हो पाया उन्हें संशय है कि क्या वाकई योग्यता अनुसार दाखिले हुए है या नहीं।  

 

मेरिट सूची में क्या-क्या जानकारी देनी है ये विभाग की मर्जी होती है। विभाग ही निर्णय करता है कि मेरिट सूची में क्या शामिल किया जाए। विभाग की ओर से जारी मेरिट सूची में इस बार केवल वर्ग और रोल नंबर शामिल किए गए हैं। -डॉ. अमित सांगवान, चेयरमैन, पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग, सीडीएलयू।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed