फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   relatives reached to take exam instead of student

दूसरे की जगह परीक्षा देने पहुंचा अधेड़ उम्र का रिश्तेदार, जांच करने पर खिसका

Wed, 04 Mar 2020 01:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 04 Mar 2020 01:00 AM IST
विज्ञापन
relatives reached to take exam instead of student
परीक्षा केंद्र का खुला हुआ गेट। - फोटो : Sirsa
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 12वीं की परीक्षा का मंगलवार को पहला दिन रहा। जिले के 93 केंद्रों पर विद्यार्थी हिंदी की परीक्षा देने पहुंचे। परीक्षाओं को सुचारु रूप से चलान के लिए परीक्षा केंद्रों में पुलिसकर्मी भी तैनात रहे। ताकि परीक्षा के दौरान कोई भी बाहरी व्यक्ति परीक्षा केंद्रों में प्रवेश न कर सके। जिले के 93 केंद्रों पर एक ही नकल करने का मामला सामने आया है। परीक्षा देने पहुंचे बच्चों में से कुछ बच्चों ने अपने रोल नंबर अटेस्ट नहीं करवा रखे थे तो कुछ बच्चों के पास साइन चार्ट पर चस्पा करने के लिए फोटो नहीं थी।
विज्ञापन

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा जिले में 93 केंद्रों पर परीक्षा देने पहुंचे बच्चों ने पहले दिन हिंदी की परीक्षा दी। उड़नदस्तों ने परीक्षा केंद्रों पर चेकिंग की। चेकिंग के दौरान नहराना के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में एक बच्चे से परीक्षा के दौरान नकल करने पर केस दर्ज किया है। वहीं सिरसा में बने परीक्षा केंद्र आर्य वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में परीक्षा देने के लिए बच्चे की जगह अधेड़ उम्र का कोई निजी संबंधी पहुंचा। सेंटर पर पहुंचकर जब उसने बताया कि परीक्षा देने के लिए आ रहे युवक का एक्सीडेंट हो गया है, मैं उसकी जगह पेपर देना चाहता हूं। जिसके बाद सेंटर सुपरीटेंडेंट अमनदीप ने जिला शिक्षा विभाग को फोन कर मामले के बारे में अवगत करवाया। जिला शिक्षा विभाग ने कहा कि अगर परीक्षा देने के लिए अगर विद्यार्थी के पास 11वीं का छात्र है जिसके अंक 11वीं में 50 प्रतिशत से कम है या फिर उसके पास सीएमओ द्वारा जारी मेडिकल है तो वह परीक्षा दे सकता है। सेंटर सुपरीटेंडेंट जब यह नियम बताने के लिए वापस गेट पर पहुंचे तो परीक्षा देने आए वह व्यक्ति वहां से पहले ही खिसक गया।
विज्ञापन

रोल नंबर नहीं थे अटेस्ट
परीक्षा देने पहुंचे बच्चों में से कुछ बच्चों ने परीक्षा देने के लिए अपने रोल नंबर अटेस्ट नहीं करवा रखे थे। तो कुछ बच्चे साइन चार्ट पर चस्पा करने के लिए अपनी फोटो लाना भूल गए। जिसके लिए उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा। लेकिन मौके पर अभिभावकों के मौजूद होने पर उन्हें फोटो लाकर दी गई। जिसके बाद उन्हें परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने दिया गया। परीक्षा देने के लिए बच्चे का रोल नंबर अटेस्ट होना चाहिए। साथ ही परीक्षा के दौरान दी जाने वाले साइन चार्ट पर परीक्षार्थी की एक कलर फोटो चस्पा होती है। परीक्षा देने के लिए परीक्षार्थी को यह दोनों समीकरण पूरे करने होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा सेंटर का खुला पाया गया गेट
हरियाणा विद्यालय बोर्ड की परीक्षाओं को लेकर बीते रविवार को उपायुक्त ने बैठक ली थी। जिसमें सेंटर पर सुरक्षा को लेकर दिशा निर्देश जारी किए थे। लेकिन सिरसा के कुछ सेंटरों पर इन आदेशों का पालन नहीं किया गया। मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल में प्रवेश समय के बाद भी गेट खुले रखे गए। गेट के खुले होने से बच्चों के साथ आए अभिभावक सेंटर के अंदर और गेट पर ही खड़े रहे।

रोलनंबर सूची में अपना रोल नंबर देखते बच्चे।

रोलनंबर सूची में अपना रोल नंबर देखते बच्चे।- फोटो : Sirsa

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed