फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Registry of land given to 50 beneficiaries at camp

कैंप लगा 50 लाभार्थियों को दी जमीन की रजिस्ट्री

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Aug 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Registry of land given to 50 beneficiaries at camp
गांव संगर सरिस्ता में ग्रामीणों को रजिस्ट्रीयां बांटते अधिकारी। - फोटो : Sirsa
सिरसा। गांवों को लाल डोरा मुक्त करने की दिशा में स्वामित्व योजना को प्रभावी रूप से क्रियान्वित किया जा रहा है। इसी कड़ी में अब गांव में ही कैंप लगाकर प्रॉपर्टी कार्ड (रजिस्ट्री) वितरित किए जाएंगे, ताकि लाभार्थियों को स्वामित्व योजना का लाभ सरल व सहज रूप से मिल सके। विभाग की ओर से शुक्रवार को गांव संगर सरिस्ता में कैंप लगाकर लाभार्थियों को जमीन की रजिस्ट्रियां देकर मालिकाना हक दिया गया।
विज्ञापन

जानकारी देते हुए जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी रवि कुमार ने बताया कि जिले के गांवों को लाल डोरा मुक्त करने के लिए तेजी से कार्य किया जा रहा है। लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अब गांवों में कैंप लगाकर जमीन की रजिस्ट्रियां वितरित की जाएंगी। गांव संगर सरिता में कैंप लगाकर 50 लाभार्थियों को प्रॉपर्टी कार्ड वितरित किए गए। स्वामित्व योजना से ग्रामीणों को उनके जमीन या मकान का मालिकाना हक प्राप्त हुआ है। लाल डोरा के चलते मकान या जमीन का कोई प्रमाणिक दस्तावेज न होने के चलते लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। अब स्वामित्व हक मिलने से लोग अपनी जमीन पर बैंक से लोन आदि लेकर सरकार की योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed