{"_id":"6140e9588ebc3ed52d19786d","slug":"registry-case-with-fake-signature-computer-operator-removed-from-duty-salary-will-also-be-deducted-sirsa-news-hsr6116977141","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी हस्ताक्षर से रजिस्ट्री मामला : कंप्यूटर ऑपरेटर को ड्यूटी से हटाया, वेतन भी कटेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी हस्ताक्षर से रजिस्ट्री मामला : कंप्यूटर ऑपरेटर को ड्यूटी से हटाया, वेतन भी कटेगा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिरसा। ऐलनाबाद स्थित तहसील कार्यालय में नायब तहसीलदार के फर्जी हस्ताक्षर करने के मामले में एक और कर्मचारी पर गाज गिरी है। डीसी ने तहसील कार्यालय में कार्यरत अनुबंधित कंप्यूटर ऑपरेटर को भी अस्थायी रूप से पद से हटा दिया है। जांच पूरी होने तक ड्यूटी पर नहीं बैठने दिया जाएगा और इस दौरान वेतन भी कटेगा। तहसील कार्यालय में हुई पिछली रजिस्ट्री का रिकॉर्ड भी खंगालना शुरू कर दिया गया है। डीसी ने इस मामले की जांच जल्द पूरी करके रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए हैं।
तहसील कार्यालय में रजिस्ट्री को लेकर बरती गई अनियमितताओं को लेकर डीसी एक्शन मोड में आ गए हैं। शुरूआती जांच में खुलासा हुआ है कि इस काम में अनुबंधित कंप्यूटर ऑपरेटर की भूमिका भी संदिग्ध है। ऐसे में डीसी अनीश यादव ने आदेश दिया है कि जांच पूरी होने तक उसे हटा दिया जाए। इस पर कंप्यूटर ऑपरेटर को अस्थायी रूप से हटा दिया गया है। इस दौरान उसे वेतन का भुगतान भी नहीं किया जाएगा। इससे पहले डीसी ने मामला संज्ञान में आते ही दो कर्मचारियों को तुरंत प्रभाव से सस्पेंड कर दिया था और पूरे मामले की गंभीरता से जांच के आदेश दिए हैं।
नायाब तहसीलदार रख रहे हैं नजर
तहसील कार्यालय में नई रजिस्ट्री करने के मामले में पूरी जांच के बाद ही काम किया जा रहा है। प्रत्येक रजिस्ट्री पर नायब तहसीलदार स्वयं नजर रखे हैं और डीसी भी मॉनीटरिंग कर रहे हैं। तहसील कार्यालय के सभी कर्मचारियों को सख्त हिदायत दी गई है कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
ये है पूरा मामला
पिछले हफ्ते 10 सितंबर को ऐलनाबाद तहसील में रजिस्ट्री को लेकर बड़े गड़बड़झाले का खुलासा हुआ। नायब तहसीलदार अजय कुमार की ओर से पुलिस में दी गई शिकायत में बताया गया कि 18 जून 2021 को वसीका नंबर 1503, 26 जुलाई 2021 को वसीका नंबर 2816 तथा 2817 पर उनके फर्जी हस्ताक्षर करके कंप्यूटर पर पंजीकरण करवाकर उन्हें बही नंबर-1 पर चस्पा कर दिया। डीसी अनीश यादव के संज्ञान में मामला सामने आते ही उन्होंने तुरंत प्रभाव ने प्राथमिक जांच करवाई। इसमें दो कर्मचारियों द्वारा अनियमितताएं किया जाना सामने आया तो डीसी ने तुरंत दोनों कर्मचारियों सुभाष चंद्र और पन्नालाल को ड्यूटी में अनियमितताएं बरतने पर सस्पेंड कर दिया।
ऐलनाबाद तहसील कार्यालय में फर्जी हस्ताक्षर करके रजिस्ट्री करवाने के मामले में एक और कंप्यूटर ऑपरेटर को अस्थायी रूप से हटाया गया है। इस दौरान उसे वेतन भी नहीं मिलेगा। मामले की जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।
- अनीश यादव, डीसी, सिरसा।