फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Registrations on the vacant seats of graduates will be available till November 13

स्नातक कक्षाओं की रिक्त सीटों पर विद्यार्थी कर सकेंगे 13 नवंबर तक पंजीकरण, पंजीकृत विद्यार्थियों के लिए खुला रहेंगा एडिट का विक

Sun, 08 Nov 2020 11:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 08 Nov 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
Registrations on the vacant seats of graduates will be available till November 13
नेशनल कॉलेज की फाइल फोटो। - फोटो : Sirsa
उच्चतर शिक्षा विभाग ने स्नातक कक्षाओं में नए पंजीकरण करवाने के लिए डीएचई ने 13 नवंबर तक दोबारा पोर्टल को खोला है। स्नातक कक्षाओं के लिए जिन विद्यार्थियों ने अपना पंजीकरण नहीं करवाया, वह अब नए सिरे से पंजीकरण करवाकर स्नातक कक्षाओं के लिए होने वाली फिजिकल काउंसिलिंग में भाग सकेंगेे।
विज्ञापन

स्नातक कक्षाओं में दाखिले के लिए 13 नवंबर तक विभाग के पोर्टल पर जाकर स्नातक कक्षाओं में दाखिले के लिए फॉर्म भर सकते हैं व रिक्त विषय कांबिनेशन की सीटों को भी देख सकेंगे। जो विद्यार्थी पहले से पंजीकृत है और उन्हें दाखिला नहीं मिला तो वह विषय कांबिनेशन को बदलकर दोबारा से कॉलेजों में होने वाली फिजिकल काउंसिलिंग में भाग ले सकता है। नेशनल व महिला महाविद्यालय में स्नातक की 226 सीटें अभी भी रिक्त है। इसमें से नेशनल कॉलेज की बीए इवनिंग कक्षा की ही 158 सीटें रिक्त हैं। बता दें कि इससे पहले उच्चतर शिक्षा विभाग द्वारा पहले दो मेरिट सूचियों को ऑनलाइन निकाला गया था। जिसके बाद उन्होंने रिक्त सीटों पर मेरिट बनाने का कार्य कॉलेजों को सौंप दिया था। जिसके बाद जिले के कॉलेजों द्वारा दो बार फिजिकल काउंसिलिंग कर उन सीटों पर मेरिट सूची जारी की थी। दो फिजिकल काउंसिलिंग के बाद भी कॉलेजों में एससी वर्ग की अधिक सीटें रिक्त रही। जिसके बाद उच्चतर शिक्षा विभाग ने दोबारा नए पंजीकरण करने व फिजिकल काउंसिलिंग कर उन रिक्त सीटों को भरने के लिए 6 नवंबर को दोबारा पत्र जारी किया है।
विज्ञापन

उच्चतर शिक्षा विभाग के पोर्टल पर ही होगा नया पंजीकरण
स्नातक कक्षा की रिक्त सीटों पर आवेदन करने के लिए विद्यार्थियों को डीएचईएडमिशनडाटएनआईसीडाटइन पर जाकर नया पंजीकरण करवाना होगा। अगर विद्याथी पहले से ही पंजीकृत है तो वह स्नातक कक्षा के विषय में बदलाव कर दोबारा से फिजिकल काउंसिलिंग में भाग ले सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

निम्न कॉलेजों में रिक्त सीटों का ब्योरा
नेशनल कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष की 6 सीटें रिक्त है जिसमें से 1 सीट जनरल व 5 एससी वर्ग की, अर्थशास्त्र ऑनर्स में 1 सीट जनरल व 6 सीटे एससी वर्ग की, बीए इवंनिंग में 117 सीटें जनरल व 41 सीटें एससी वर्ग की, बीएससी मेडिकल में 1 सीट जनरल व 10 सीटें एससी वर्ग की, नॉन मेडिकल में 6 सीटें जनरल व 23 सीटें एससी वर्ग की व कॉमर्स में 1 सीट जनरल व 2 सीटें एससी वर्ग की रिक्त है। वही राजकीय महिला महाविद्यालय में केवल कॉमर्स 12 सीटें रिक्त हैं।
9 से 13 नवंबर तक होगी फिजिकल काउंसिलिंग
राजकीय कन्या महाविद्यालय तरूआना के प्रो. जितेद्र ने बताया कि महाविद्यालय में बीए संकाय की 39 व बीकॉम में 66 सीटें रिक्त है। छात्राएं 9 से 13 नवंबर तक कॉलेज में फिजिकल काउंसिलिंग द्वारा रिक्त सीटों पर दाखिला ले सकेंगी।
कोट्स
कॉलेज में बीकॉम कक्षा की 12 सीटों पर नौ नवंबर को फिजिकल काउंसिलिंग की जाएंगी। छात्राएं सुबह दस बजे के बाद कॉलेज में आकर फिजिकल काउंसिलिंग में भाग ले सकेगी।

डॉ. राजेश मेहता, प्राचार्य राजकीय महिला महाविद्यालय।
कोट्स
विद्यार्थी स्नातक कक्षा में नए सिरे से पंजीकरण कर फिजिकल काउंसिलिंग में भाग ले सकता है। कॉलेज में स्नातक कक्षाओं में दाखिले के लिए फिजिकल काउंसिलिंग 11 नवंबर को होगी। काउंसिलिंग का समय सुबह 10 से 1 बजे तक का रहेगा।
-विवेक गोयल, एडमिशन इंचार्ज, नेेशनल कॉलेज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed