{"_id":"68a611b101760144ac09cea3","slug":"registration-of-kharif-crops-is-mandatory-by-31-august-sirsa-news-c-128-1-sir1002-142839-2025-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: खरीफ फसलों का पंजीकरण 31 अगस्त तक करवाना अनिवार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: खरीफ फसलों का पंजीकरण 31 अगस्त तक करवाना अनिवार्य
विज्ञापन
सिरसा। मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल पर खरीफ 2025 फसलों की पंजीकरण प्रक्रिया जारी है। 31 अगस्त तक खरीफ फसलों का पंजीकरण करवाना अनिवार्य है। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के उप निदेशक डॉ. सुखदेव सिंह ने बताया कि कृषि विभाग की ओर से चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाने, यूरिया, डीएपी खाद की उपलब्धता सुनिश्चित करने और न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर फसलों की बिक्री के लिए मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल पर पंजीकरण करवाना अनिवार्य है।
केवल पंजीकृत किसानों की ही फसलें सरकार द्वारा न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदी जाएंगी। उन्होंने कहा कि किसान पंजीकरण के समय ही पराली प्रबंधन के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके अंतर्गत धान की पराली को मिट्टी में मिलाने अथवा गांठें बनाने पर किसानों को 1200 रुपये प्रति एकड़ की दर से प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।
डॉ. सुखदेव सिंह ने बताया कि फसल पंजीकरण के लिए किसान के पास परिवार पहचान पत्र (पीपीपी आईडी) और आधार कार्ड होना आवश्यक है। पंजीकरण की सुविधा गांवों में स्थित कॉमन सर्विस सेंटर/अटल सेवा केंद्रों पर उपलब्ध है। इसके अतिरिक्त किसान स्वयं भी अपने मोबाइल से फसलडॉटहरियाणाडॉटजीओवीडॉटइन पोर्टल पर पंजीकरण कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए किसान टोल फ्री नंबर 1800-180-2117 या संबंधित खंड कृषि कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने जिले के किसानों से अपील की कि वे पंजीकरण की अंतिम तिथि 31 अगस्त से पहले अपनी खरीफ फसल का पंजीकरण का कार्य पूर्ण करके विभागीय योजनाओं का लाभ उठाएं।