फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Reena Sethi of Halopa defeated Sumanlata Bamaniya of BJP by two votes.

हलोपा की रीना सेठी ने भाजपा की सुमनलता बामनियां को दो मतों से हराया

Wed, 07 Apr 2021 11:34 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 07 Apr 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
Reena Sethi of Halopa defeated Sumanlata Bamaniya of BJP by two votes.
महिला पार्षदों के साथ विजयी चिह्न दिखातीं नवनियुक्त चेयरपर्सन रीना सेठी व अन्य। - फोटो : Sirsa
नगर परिषद की चेयरपर्सन के पद पर हलोपा उम्मीदवार रीना सेठी ने भाजपा उम्मीदवार सुमनलता बामनियां को दो मतों से हरा दिया। रीना सेठी को कुल 17 वोट मिले, जबकि सुमनलता बामनियां को 15 वोट मिले। ऐसे में पहले चेयरपर्सन का चुनाव हारी रीना सेठी अब चेयरपर्सन बन गई। वहीं चेयरपर्सन के चुनाव में भाजपा के पार्षदों ने क्रॉस वोटिंग की। वार्ड 22 की पार्षद बलजीत कौर ने चुनाव का बहिष्कार किया और वह किसानों के समर्थन में रोष में शामिल हुईं।
विज्ञापन

बुधवार सुबह दस बजे ही चेयरपर्सन के मतदान के लिए पार्षदों का नगर परिषद कार्यालय में पहुंचना शुरू हो गया था। भाजपा सांसद सुनीता दुग्गल ने अपने पार्षदों को कहा कि यदि विधायक गोपाल कांडा भाजपा के किसी पार्षद का नाम चेयरपर्सन के लिए रखते हैं तो सभी भाजपा पार्षद उस पर सहमति देंगे। अगर वे अपनी पार्टी की किसी महिला पार्षद का नाम देते हैं तो उसके बाद वे जिसका नाम लेंगी, उस पर सभी भाजपा पार्षदों को वोट देना है। करीब साढ़े 11 बजे रिटर्निंग अधिकारी एसडीएम जयबीर यादव ने पार्षदों से चेयरपर्सन चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने के लिए कहा। हलोपा विधायक गोपाल कांडा ने वार्ड 17 की पार्षद रीना सेठी का नाम प्रस्तावित करके उसे नामांकन दाखिल करने के लिए कहा। दूसरी ओर से भाजपा सांसद सुनीता दुग्गल ने वार्ड 28 की पार्षद सुमनलता बामनियां को नामांकन दाखिल करने के लिए कहा। इसके बाद मतदान शुरू हुआ। कुल 31 में से 30 पार्षदों ने मतदान में हिस्सा लिया। मतदान में भाजपा सांसद और विधायक गोपाल कांडा ने वोट किया। कुल 32 मत पड़े। मतगणना में रिटर्निंग अधिकारी जयबीर यादव ने हलोपा उम्मीदवार रीना सेठी को 17 मतों से विजयी घोषित किया। भाजपा उम्मीदवार सुमनलता बामनियां को 15 वोट मिले।
विज्ञापन

भाजपा पार्षदों ने की क्रॉस वोटिंग, नौ में से 6 ने ली शपथ
चेयरपर्सन के लिए 17 मत हासिल करने थे। भाजपा विकास जैन गुट के सहयोग से आंकड़ा 17 पार्षदों का मानकर चल रही थी। भाजपा के पास मौजूदा समय में नौ पार्षद थे। दसवां वोट भाजपा सांसद का था। विकास जैन गुट के छह पार्षद भाजपा के साथ थे। दो पार्षद इनेलो के थे। ऐसे में भाजपा 18 का आंकड़ा मानकर चल रही थी, लेकिन सांसद सहित भाजपा के दस पार्षदों में से दो ने क्रॉस वोटिंग की, जबकि विकास जैन गुट के छह पार्षदों ने भाजपा उम्मीदवार के समर्थन में वोटिंग की। भाजपा उम्मीदवार को इनेेलो के एक पार्षद ने वोट दिया। ऐसे में 15 का आंकड़ा पूरा हुआ। यदि भाजपा पार्षद क्रॉस वोटिंग न करते तो सुमनलता बामनियां जीत सकती थीं। दूसरी ओर हलोपा उम्मीदवार रीना सेठी के पक्ष में कांग्रेस पार्षदों, इनेलो का एक पार्षद और आजाद पार्षदों ने वोटिंग की। चुनाव में हार होने के बाद सभी भाजपा पार्षद पार्टी नेताओं के साथ निजी होटल में पहुंचे। भाजपा नेताओं की उपस्थिति में छह पार्षदों ने क्रॉस वोटिंग न करने की शपथ ली, जबकि दो पार्षद देर से पहुंचे। एक महिला पार्षद चली गईं। ऐसे में तीन पार्षद ऐसे रह गए, जिन्होंने शपथ नहीं ली। तब दूसरे पार्षदों ने कहा कि जो शेष रह गए हैं, उनसे भी शपथ ली जाए। तब भाजपा पदाधिकारियों ने कहा कि जो शेष पार्षद रह गए, उनसे एक साथ शपथ ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

25 सितंबर 2016 को पहले बनी थीं शीला सहगल
सिरसा नगर परिषद के चेयरपर्सन के चुनाव 25 सितंबर 2016 में हुए थे। तब भाजपा की शीला सहगल ने हलोपा की रीना सेठी को एक मत से हराया था। शीला सहगल को 17 वोट मिले थे, जबकि रीना सेठी को 16 वोट मिले थे। एक अगस्त 2018 को हलोपा, कांग्रेस पार्षदों के साथ भाजपा के दस पार्षदों सहित कुल 22 पार्षदों ने शीला सहगल के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पास किया था।

कोट्स
हमारे पास सांसद सहित दस वोट थे। हमारे उम्मीदवार को कुल 15 वोट मिले। जिन पार्षदों ने भाजपा उम्मीदवार के पक्ष में मतदान किया, उनके वे आभारी हैं। हलोपा उम्मीदवार को कांग्रेस पार्षदों ने वोट देकर जिताया। भाजपा पहले ही नगर परिषद के चुनाव करवाना चाहती थी, लेकिन अब जनता को पता चल गया कि कौन चुनाव में रुकावट बना हुआ था। क्रॉस वोटिंग हुई है या नहीं, पार्टी जांच करेगी।
- आदित्य देवीलाल, जिलाध्यक्ष भाजपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed