फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Ravana's effigy will laugh before burning

दहन से पहले अट्टहास करेगा रावण का पुतला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Oct 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Ravana's effigy will laugh before burning
दशहरे के लिए रावण का पुतला तैयार करते कारीगर। - फोटो : Sirsa
सिरसा। 15 अक्तूबर को शहर में दो स्थानों पर दशहरा पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा। शहर के श्रीरामा और विष्णु क्लब की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। श्रीरामा क्लब की ओर से 75 फुट लंबे रावण और 60 फुट लंबे मेघनाद के पुतले का दहन किया जाएगा। वहीं विष्णु क्लब की ओर से रावण के 65 फुट और मेघनाद के 60 फुट लंबे पुतले का दहन किया जाएगा। इसमें विशेष बात यह रहेगी कि रावण का पुतला अट्टहास करता हुआ दिखाई देगा। अबकी बार दोनों ही जगह कुंभकर्ण के पुतले का दहन नहीं होगा।
विज्ञापन

दोनों क्लबों की ओर से अलग-अलग स्थानों पर रामलीला का आयोजन किया जा रहा है। 15 अक्तूबर को श्रीरामा क्लब की ओर से नेहरू पार्क से सुंदर झांकियों को शहर के अलग-अलग स्थानों से निकाला जाएगा और शहर के ऑटो मार्केट स्थित दशहरा ग्राउंड में रावण और मेघनाद के पुतले का दहन किया जाएगा। वहीं विष्णु क्लब की ओर से सूरतगढ़िया चौक स्थित क्लब से सुंदर झांकियों को शहर के अलग-अलग स्थानों से निकाला जाएगा और सीडीएलयू के समक्ष स्थित दशहरा ग्राउंड में शाम को पुतलों का दहन किया जाएगा।
विज्ञापन

बुराइयों के भी लगाए जाएंगे पोस्टर
विष्णु क्लब की ओर से सीडीएलयू स्थित दशहरा ग्राउंड में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। रावण के साथ बुराई और आतंकवाद के भी पोस्टर लगाए जाएंगे। वहीं क्लब की ओर से 22 अलग-अलग झांकियों को भी शहर से निकाला जाएगा। जिसमें पर्यावरण, यातायात, नशे, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, पौधरोपण और अन्य कई तरह की झांकियों को निकाला जाएगा। वहीं क्लब प्रधान अजय ऐलावादी ने बताया कि बीते वर्षों से इस वर्ष अलग ढंग से दशहरे का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाम 5.53 बजे पुतलों को दहन होगा
श्रीरामा क्लब के महासचिव गुलशन गाबा ने बताया कि विजयदशमी पर्व के उपलक्ष्य में शहर में शोभायात्रा निकाली जाएगी। जोकि रामा क्लब के मंच से शुरू होकर मुख्य बाजारों से होकर ऑटो मार्केट स्थित दशहरा ग्राउंड में पहुंचेगी। शाम पांच बजकर 53 मिनट पर भगवान राम के द्वारा रावण व मेघनाद के पुतलों का दहन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस बार 75 फीट ऊंचा रावण व 60 फुट ऊंचा मेघनाद का पुतला बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed