फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Rattakheda Kharif Channel bridge collapses, posing a threat to motorists

Sirsa News: रत्ताखेड़ा खरीफ चैनल का पुल धंसा, वाहन चालकों के लिए बना खतरा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Sep 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
Rattakheda Kharif Channel bridge collapses, posing a threat to motorists
ओढां।धंसा हुआ पुल और विभाग द्वारा डाली गई मिट्टी। संवाद
ओढां। गांव ओढां से घुकांवाली के बीच रत्ताखेड़ा खरीफ चैनल का पुल धंसने के चलते वाहन चालकों के लिए खतरा उत्पन्न हो गया है। मुख्य सड़क होने के चलते इस रोड से दिनभर में सैकड़ों वाहनों का आवागमन होता है। ऐसे में पुल के ऊपर से सड़क नीचे धंसने से वाहन चालकों के लिए अपने वाहन गुजारना खतरे से भरा साबित हो रहा है।
विज्ञापन

वहीं भारी-भरकम वाहनों के गुजरने से ये पुल कभी और नीचे धंसकर नुकसान का कारण बन सकता है। गांव ओढां निवासी राजपाल मल्हान, जसविंद्र सिंह सहू , काला सिंह, हजूरा सिंह, हरजवीर सिंह, गांव घुकांवाली निवासी ब्लॉक समिति सदस्य पवन सोनी व मदन लाल गोदारा आदि ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से खरीफ चैनल के पुल के ऊपर से सड़क नीचे धंस गई है। इसके चलते यहां से गुजरना खतरे से खाली नहीं है।
विज्ञापन

किसानों ने लगाया था चेतावनी चिह्न
सड़क का एक हिस्सा बिल्कुल नीचे धंसकर गहरा गड्ढा बन गया था। इसके बाद खरीफ चैनल से पानी उठा रहे किसानों ने उक्त जगह पर चेतावनी चिह्न लगाया। किसानों की सूचना के बाद विभाग के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर उक्त हिस्से को मिट्टी से भरवाकर एक बार के लिए अस्थायी रूप से दुरुस्त कर दिया, लेकिन पुल पूरी तरह से सही नहीं हुआ है। इसके चलते अभी भी लोगों को जान जोखिम में डालकर वाहन गुजारने पड़ रहे हैं। उक्त लोगों ने बताया कि यहां से भारी-भरकम ट्रक गुजरते रहते हैं, जिससे कभी पुल नीचे धंस सकता है। किसानों ने बताया कि अकेले ओढां से घुकांवाली के बीच का पुल ही नहीं बल्कि नुहियांवाली व पन्नीवाला मोटा के पुल भी धंसे हुए हैं। लोगों ने विभाग से मांग करते हुए कहा कि इस समस्या का जल्द समाधान किया जाए ताकि कोई अप्रिय घटना न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
लगातार बारिश होने के चलते पानी सड़क के अंदर जाने से पुल की मिट्टी धंस गई। जैसे ही हमें इस बारे पता लगा हमने सुपरवाइजर को मौके पर भेजकर मशीन की सहायता से मिट्टी डालकर एक बार के लिए सही करवा दिया है। नहरी एवं सिंचाई विभाग की तरफ से जो दिक्कत थी वो दुरुस्त करवा दी गई है। बाकी सड़क पर पेचवर्क के लिए पीडब्ल्यूडी बीएंडआर विभाग को अवगत करवा दिया है। वे जल्द ही इसे ठीक करवा देंगे।

- रमेश कुमार, जेई, जल सेवाएं मंडल, रोड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article