फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Rashtriya Swayamsevak Sangh's resolution for five changes on its centenary year

Sirsa News: राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का शताब्दी वर्ष पर पंच परिवर्तन का संकल्प

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Oct 2025 10:47 PM IST
विज्ञापन
Rashtriya Swayamsevak Sangh's resolution for five changes on its centenary year
सिरसा। राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ की बैठक में उप​​स्थित सदस्य।संवाद
सिरसा। शहर के भगवान गौतम उपनगर के राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का शताब्दी वर्ष पूर्ण होने पर रविवार को कार्यक्रम नेहरू पार्क में हुआ। इस कार्यक्रम के मुख्य वक्ता हिसार विभाग कार्यवाह कृष्ण थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जुगनू नंबरदार ने की। मुख्य वक्ता कृष्ण ने कहा कि इन 100 वर्षों में स्वयंसेवकों की 4 पीढि़यों ने त्याग, तपस्या से संघ को इस मुकाम तक पहुंचाया है और हम सब इसके साक्षी हैं।
विज्ञापन


इस 100 वर्ष के कार्यकाल में संगठन को विभिन्न प्रकार की प्रताड़ना, उपहास और विपरीत परिस्थितियों को सहना पड़ा। संघ ने संकल्प लिया है कि शताब्दी वर्ष के अंदर संघ का कार्य सवा लाख स्थानों पर और डेढ़ करोड़ स्वयंसेवकों की भागीदारी के साथ विस्तार करना है। उन्होंने कहा कि वाल्मीकि जी ने भगवान राम का जीवन चरित्र समाज के समक्ष रामायण के माध्यम से रखा।
विज्ञापन

उन्होंने आगे बताया कि संघ ने इस शताब्दी वर्ष में समाज और देश में परिवर्तन व विकास के लिए 5 परितर्वन पर कार्य करने का निश्चय किया है, जिसमें सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण, सबका बौद्ध और नागरिक कर्तव्यइस मौके पर प्रचार विभाग की ओर से साहित्य बिक्री का स्टॉल भी लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रचार प्रमुख पविकांत मित्तल ने बताया कि इसी कड़ी में राष्ट्रीय सेविका समिति ने कार्यक्रम चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय और भगवान वाल्मीकि उपनगर का कार्यक्रम बाबा बिहारी की समाधि पर कार्यक्रम भी करवाए गए। इस कार्यक्रम में जगतार जिला कार्यवाह, सिरसा भी उपस्थित थे। कार्यक्रम का मंच संचालन कर्मवीर व मनोज ने संयुक्त रूप से किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed