फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   rape victims met sp

Sirsa News: देह व्यापार कराने के मामले में पीड़ित महिलाओं की जान को खतरा

Tue, 19 May 2026 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Tue, 19 May 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
rape victims met sp
आरोपी हैप्पी सिंगला को जल्द गिरफ्तार करने की मांग, ऑडियो क्लिप सुनकर पुलिस अधिकारी भी हैरान
विज्ञापन



एएसपी बोले-आरोपी को जल्द किया जाएगा गिरफ्तार, पुलिस ठिकानों पर दे रही दबिश





संवाद न्यूज एजेंसी



सिरसा। महिलाओं को बंधक बनाकर उनसे जबरन दुष्कर्म व देह व्यापार कराने के मामले में पीड़ित महिलाओं ने अपनी जान को खतरा बताते हुए आरोपी महिला यूट्यूबर हैप्पी सिंगला की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।





इस मामले में खुलासा हुआ है कि हैप्पी सिंगला खुद को पंजाब पुलिस की पूर्व सिपाही बताकर पीड़ितों को धमकाती थी। उसने पीड़ित महिलाओं को धमकाते हुए कहा था कि उसके पुलिसकर्मियों और नेताओं से अच्छे संबंध हैं। इसलिए थाने में शिकायत न करें।
विज्ञापन

इस मामले से जुड़ीं तीन ऑडियो क्लिप भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई हैं जिन्हें सुनकर पुलिस अधिकारी भी हैरान हैं। एएसपी आदर्शदीप सिंह ने बताया कि होटल मालिक प्रिंस अरोड़ा को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी हैप्पी सिंगला सहित तीन अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

14 मई को दो पीड़ित महिलाओं ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर एसपी दीपक सहारन को शिकायत दी। उन्होंने बताया कि वे ऑटो मार्केट स्थित होटल ब्लू बेरी में पिछले पांच महीनों से साफ-सफाई का काम कर रही थीं। इस दौरान होटल संचालक प्रिंस अरोड़ा व उसकी पत्नी ने उन्हें होटल आने वाले लोगों के साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर करना शुरू कर दिया।

पीड़िता ने बताया कि प्रिंस अरोड़ा ने खुद भी उनके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। होटल संचालक के साथ महिला यूट्यूबर हैप्पी सिंगला भी मिली हुई थी। शिकायत पर एसपी दीपक सहारन ने तुरंत महिला थाना पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए। महिला थाना पुलिस ने प्रिंस अरोड़ा, हैप्पी सिंगला समेत चार आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की संगीन धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed