फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Raniyan, Bani Balasar and Mohammadpuriya were first in the cultural programme.

Sirsa News: सांस्कृतिक कार्यक्रम में रानियां, बणी बालासर व मोहमदपुरिया रहे प्रथम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Sep 2025 11:49 PM IST
सार

रानियां के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में खंडस्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें विभिन्न स्कूलों के 145 विद्यार्थियों ने नृत्य, रागिनी और स्किट प्रतियोगिताओं में भाग लिया। इस आयोजन से विद्यार्थियों की प्रतिभा को प्रोत्साहन मिला।

विज्ञापन
Raniyan, Bani Balasar and Mohammadpuriya were first in the cultural programme.
कालांवाली। मुख्यातिथि को सम्मानित करते हुए कमेटी के प्रधान व अन्य

विस्तार

रानियां। खंडस्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम का वीरवार को आयोजन राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में किया गया। इसमें कई विद्यालयों के 145 विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी राजकुमार अरोड़ा के नेतृत्व में प्रधानाचार्य इंद्रजीत कौर सैनी, शमशेर व नीरज पाहुजा ने किया।
विज्ञापन


कक्षा नौंवीं से बारहवीं में सामूहिक नृत्य, रागिनी, एकल नृत्य व स्किट में राजकीय कन्या विद्यालय, छठी से आठवीं पुरुष वर्ग में मोहमदपुरिया स्कूल व एकल और सामूहिक नृत्य में बणी ने प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया। इसके साथ कक्षा पांचवीं से आठवीं तक के एकल नृत्य में बालासर ने प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया।
विज्ञापन


प्रधानाचार्य इंद्रजीत कौर ने कहा कि उत्सव कार्यक्रम विद्यार्थियों की छिपी प्रतिभा को निखारने का सबसे उत्तम माध्यम है। कक्षा पांचवीं से आठवीं और नौवीं से बारहवीं के प्रतिभागियों के दो समूह बनाए गए। इन्होंने फोक डांस, एकल व सामूहिक नृत्य, स्किट और रागनी पर अपनी प्रस्तुति दीं। कक्षा पांचवीं से आठवीं और नौंवीं से बारहवीं के विद्यार्थियों ने समूह में भाग लेते हुए। निर्णायक मंडल में हरजीत, राजवंती, सुमन, दीपक, नवप्रीत, ममता, डॉ. निधि, रामस्वरूप, बुद्धा प्रोमिला, संदीप, पवन ने मुख्य भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed