फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Ram Rahim should be interrogated in Punjab instead of Sunaria jail: Daduwal

सुनारिया जेल की बजाय पंजाब में हो राम रहीम से पूछताछ : दादूवाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Nov 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
Ram Rahim should be interrogated in Punjab instead of Sunaria jail: Daduwal
सिरसा। हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष बलजीत सिंह दादूवाल ने कहा कि बादल परिवार ने बेअदबी मामले में डेरा श्रद्धालुओं को बचाने का काम किया था जिसके चलते बादल परिवार को सत्ता से बाहर होकर हर्जाना भुगतना पड़ा है। इसी प्रकार कैप्टन सरकार भी 2017 में सत्ता में आने से पहले बेअदबी मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया था लेकिन साढ़े 4 साल बीतने के बावजूद भी इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई। वह सिरसा में पत्रकारों से बात कर रहे थे। पंजाब में गुरुग्रंथ साहिब की बेअदबी मामले में एसआईटी टीम रोहतक की सुनारिया जेल में डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम से पूछताछ करने के मामले में प्रतिक्रिया दी।
विज्ञापन

दादूवाल ने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह को इस मामले में कार्रवाई नहीं करने पर हर्जाना भुगतना पड़ा है। दादूवाल ने कहा कि अगर पंजाब की चन्नी सरकार ने भी बेअदबी मामले में कोई कार्रवाई नहीं की तो आने वाले दिनों में चन्नी सरकार को भी परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं। बलजीत सिंह दादूवाल ने कहा कि हमने हमेशा ही सरकार और जांच कमेटी पर विश्वास किया है लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि इस बार उन्हें पूरी उम्मीद है कि बेअदबी मामले में जांच कमेटी निष्पक्ष रूप से पूछताछ करेगी। दादूवाल ने कहा कि पंजाब में मंडी बम ब्लास्ट मामले में भी एसआईटी से जांच करवानी चाहिए। उस मामले में भी काफी लोगों की जान गई थी। दादूवाल ने आरोप लगाया कि गुरमीत राम रहीम इन सभी का मुख्य साजिशकर्ता है। एसआईटी राम रहीम से सख्ती से पूछताछ करे कि उन्होंने बेअदबी क्यों करवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed