फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Ram Rahim sent ninth letter from jail

राम रहीम ने जेल से भेजा नौंवा पत्र: बेटे व बेटियां बच्चों को पढ़ाई करवाने के लिए जाएंगे विदेश, पत्र लिखकर दी अनुमति

Sun, 27 Mar 2022 09:48 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा) 
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)  Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 27 Mar 2022 09:48 PM IST
सार

डेरा प्रमुख ने पत्र लिखकर अनुयायियों से अफवाहों में न आने की अपील की और लिखा कि परिवार और सेवादार एक साथ हैं। अप्रैल माह में डेरा अनुयायी रोहतक में सफाई महाअभियान चलाएंगे।

विज्ञापन
Ram Rahim sent ninth letter from jail
राम रहीम - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम ने सुनारिया जेल से अनुयायियों के लिए अब 9वां पत्र भेजा है, जिसमें उन्होंने अपने बेटे व बेटियों के बच्चों की उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाने की अनुमति दी है। वहीं उन्होंने पंजाब में चल रहे दो मामलों का जवाब देते हुए लिखा है कि हमने कभी भी किसी भी धर्म की निंदा, बेअदबी या बुराई करनी तो दूर ऐसी कभी कल्पना भी नहीं की। बल्कि हम तो खुद सर्वधर्म का सत्कार करते हैं व सबको सत्कार करने की शिक्षा देते हैं। डेरा में आपसी कलह की बात को अफवाह मानते हुए उन्होंने लिखा है कि परिवार और सेवादार एक साथ हैं।

विज्ञापन


रविवार को डेरा सच्चा सौदा में साध-संगत को यह पत्र पढ़कर सुनाया गया। जिसके बाद अनुयायियों में भी काफी उत्साह देखने को मिला। वहीं डेरा प्रमुख ने रूस व यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध के जल्द खत्म होने और विश्व में शांति स्थापना की प्रार्थना की और साध-संगत से भी ऐसा करने का आह्वान किया।
विज्ञापन


पत्र में डेरा प्रमुख ने पत्र लिखा कि अप्रैल में डेरा सच्चा सौदा के स्थापना दिवस का भंडारा लगाया जाता है। पता चला है कि साध-संगत अप्रैल में रोहतक में भी सफाई महाअभियान करना चाहती है। इसलिए डेरा सच्चा सौदा के चेयरपर्सन डॉ. पीआर नैन इन्सां व जिम्मेदार प्रशासनिक अनुमति लेकर यह सेवा कर लें। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पत्र में लिखा : 21 दिन गुरुग्राम में व्यतीत की फरलो, लेकिन आपके दर्शन करने की थी इच्छा 
वहीं डेरा प्रमुख की ओर से लिखे पत्र में उन्होंने शुरुआत गुरुग्राम के आश्रम में 21 दिन फरलो व्यतीत करने की बात कही है। उन्होंने लिखा कि गुरुग्राम में फरलो तो काट रहे थे लेकिन उनका ध्यान हरदम करोड़ों में रहा और आपके दर्शन करने की भी इच्छा रही। (राज में राजी सो मर्द गाजी) लिखकर उन्होंने सरकार पर भी निशाना साधा है।

वहीं डेरा प्रमुख ने छह मार्च को साध-संगत द्वारा गुरुग्राम में चलाए गए सफाई महाअभियान की प्रशंसा करते हुए लिखा कि हमारे गुरुग्राम से आने के बाद संगत ने गुरुग्राम में सफाई महाअभियान चला कर श्रद्धा की मिसाल कायम की है। पत्र के माध्यम से साध-संगत को सचेत करते हुए डेरा प्रमुख ने लिखा कि सारे सेवादार व एडम ब्लॉक सेवादार, जसमीत, चरणप्रीत, हनीप्रीत, अमरप्रीत सब एक हैं व उनकी बातों पर (वचनों पर) चलते हैं। वहीं उन्होंने आश्रम में भी सेवादारों को आने की बात कही है। 

रोहतक से एक साथ ही वापस लौटे थे परिवार के सदस्य 
पत्र में उन्होंने लिखा कि फरलो खत्म होने के बाद जसमीत, चरणप्रीत, हनीप्रीत व अमरप्रीत चारों रोहतक इकट्ठे छोड़ने आए व वापस भी इकट्ठे गए। जसमीत, चरणप्रीत व अमरप्रीत ने आज्ञा ली है कि उच्च शिक्षा प्राप्ति के लिए वे अपने बच्चों के साथ उन्हें पढ़ाने जाएंगे।


जिसके लिए उन्होंने पत्र में लिखकर अनुमति दी है। हालांकि डेरा प्रमुख की ओर से परिवार के सदस्यों के पहली बार पत्र में नाम लिखे गए हैं और सभी के एक साथ होने की बात कही गई है। वहीं उन्होंने दूसरे बहकावों में न आने को लेकर भी अनुयायियों को संदेश दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed