फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   rajpura miner

हद है, पांचवीं बार टूटी राजपुरा माइनर

Fri, 03 Jan 2020 11:15 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jan 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
rajpura miner
टूटी हुई माइनर का दृश्य। - फोटो : Sirsa
कालुआना डिस्ट्रीब्यूटरी से निकलने वाली राजपुरा माइनर पांचवीं बार टूटने से गांव बिज्जूवाली, अहमदपुर दारेवाला, चक फरीदपुर रिसालियाखेड़ा, रामगढ़, रताखेड़ा व राजपुरा के किसानों में भारी रोष है। किसान संतराम, धर्मवीर, रणवीर सिंह, कृष्ण सिहाग, भानी राम, हरदेव सिंह, रमेश, लालचंद , गिरधारी मंडा, विनोद महिपाल, संदीप कुमार, सुरेंद्र कुमार ने बताया कि माइनर लगभग 35 साल पहले बनी थी। जिसकी अब खस्ता व जर्जर हालत होने के कारण दयनीय हो चुकी है। जिसके चलते राजपुरा माइनर लगभग हर महीने टूट जाती है। जिससे हजारों किसानों को सिंचाई पानी व पेयजल की कमी के कारण अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है व भारी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ता है। किसानों ने बताया कि शुक्रवार को सुबह आठ बजे के करीब राजपुरा माइनर रताखेड़ा गांव के रकबे में बुर्जी नंबर 22500 के पास टूट गई। जिसके कारण उनकी सैकड़ों एकड़ फसल जलमग्न हो गई। जिससे फसलों को भारी नुकसान हुआ। किसानों ने सरकार व प्रशासन के खिलाफ रोष प्रकट करते हुए जर्जर होने के कारण खस्ता हालत में पहुंच चुके इस माइनर को जल्द से जल्द दोबारा नया बनवाने की मांग की ताकि टेल पर पड़ने वाले किसानों को भी पर्याप्त मात्रा में पानी मिल सके ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed