{"_id":"698f64b794ace1cb570b1949","slug":"rajasthan-gang-demands-rs-5-crore-extortion-from-commission-agent-sirsa-news-c-128-1-svns1027-153059-2026-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: राजस्थान गैंग ने आढ़ती से मांगी 5 करोड़ की रंगदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: राजस्थान गैंग ने आढ़ती से मांगी 5 करोड़ की रंगदारी
Fri, 13 Feb 2026 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Fri, 13 Feb 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
सिरसा। सिरसा की अनाज मंडी में एक आढ़ती से 5 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। इस मामले में गंभीरता दिखाते हुए एसपी दीपक सहारन ने तुरंत प्रभाव से सुरक्षा मुहैया करवाई हैं।
सूत्रों के अनुसार, आढ़ती जो सिरसा के ब्लॉक-एफ का निवासी है और प्रॉपर्टी डीलर का काम करता है। उसको राजस्थान की रोहित गोदारा गैंग की ओर से फोन कर 5 करोड़ रुपये की रंगदारी की मांग की गई। रकम देने में असमर्थता जताने पर गैंग ने डेढ़ करोड़ रुपये देने का दबाव बनाया और राशि न देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए आढ़ती ने शहर थाने में शिकायत दर्ज कराई। एसपी ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आढ़ती की सुरक्षा के लिए एक विशेष पुलिस टीम तैनात कर दी। कॉल डिटेल्स सहित अन्य तकनीकी पहलुओं की भी गहन जांच की जा रही है।