फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   rains spoiled the condition of the city

बरसात ने बिगाड़ी शहर की हालत, गलियों में जमा हुआ एक-एक फुट पानी

Sun, 08 Mar 2020 12:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
rains spoiled the condition of the city
गली नंबर 6 में लेवल सही न होने पर जमा बारिश का पानी। - फोटो : Sirsa
जिले में बीते शुक्रवार रात को हुई आठ एमएम बारिश से जमा पानी शहरवासियों के लिए मुसीबत बन गई। शहर की गलियों में जमा हुए पानी ने नगर परिषद और जन स्वास्थ्य विभाग के कामों की पोल खोलकर रख दी है। शहर की अग्रवाल कॉलोनी, भट्टा कॉलोनी, अग्रसेन कॉलोनी में सीवरेज का पानी ओवर फ्लो कर रहा है। साथ ही गलियों में करीब एक-एक फुट तक पानी जमा हो गया है। मुख्यमंत्री की रविवार को खारियां रैली को लेकर जनस्वास्थ्य विभाग की चार सुपर सकर मशीनें शहर में सीवरेज की सफाई में लगी हुई है ताकि पानी की निकासी हो सकें।
विज्ञापन

अग्रसेन कॉलोनी की गली नंबर 6 के निवासी सतपाल शर्माद्व गुलशन कुमार, शिव शंकर, पुनीत शर्मा ने बताया कि फरवरी माह में सीवरेज की नई लाइन डाली गई थी। लाइन डालने के लिए गली तो उखाड़ी गई लेकिन जब ठेकेदार ने उसे बनाया तो इतनी घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया कि वह दस दिनों में उखड़ गई। गली का न तो लेवल निकाला गया और न ही इंटरलॉकिंग को सही ढंग से लगाया गया। जिसके कारण दो दिन की बरसात से गली से पानी नहीं निकाल रहा और सीवरेज भी ओवर फ्लो हो गए। जनस्वास्थ्य विभाग ने पानी को निकालने के लिए टैंकरों की सहायता ले रही है तो कही बांस मारकर सीवरेज लाइन को खोलने का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन

अग्रवाल कॉलोनी और भट्टा कॉलोनी की हालत खराब
शहर की अग्रवाल कॉलोनी, भट्टा कॉलोनी और अग्रसैन कॉलोनी की गलियों में पानी इस हद तक जमा है कि घरों से निकला नहीं जा रहा तो कहीं सीवरेज का गंदा पानी ओवर फ्लो कर रहा है। जिसके कारण पूरे वार्ड में बदबू फैली हुई है। अग्रवाल कॉलोनी और भट्टा कॉलोनी के निवासी ने मांगेराम, सुनीता, तजेंद्र सिंह और गुरपाल ने बताया कि सीवरेज की समस्या काफी समय से बनी हुई है। विभाग को कई बार सूचित कर दिया गया है। लेकिन काम के नाम पर खाना पूर्ति की जा रही हैं। अब तो हालात ऐसे हो गए हैं कि यहां से सीवरेज ओवर फ्लो कर रहा है वहां सीमेंट लगाकर बाहर निकल रहे गंदे पानी को रोका जा रहा है। सीवरेज के गंदा पानी गली में जमा हो रहा है और उठने वाली बदबू से यहां रहना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में शुक्रवार को रात को हुई बारिश
सिरसा 8 एमएम
ओटू 7 एमएम
पंजुआना, 8 एमएम
गोलेआना, 6 एमएम
झंडा, 5 एमएम
रोडी, 8 एमएम
कालांवाली, 6 एमएम
नहराणा, 4 एमएम
यदि किसी गली का लेवल सही नहीं है तो इसकी जांच की जाएगी।
श्रवण बैनीवाल, एसडीओ, नगर परिषद।
शहर में अग्रसेन कालोनी में सीवरेज की समस्या आई थी। वहां पर पानी निकलवाया जा रहा है। बाकी जगहों पर चार से पांच सुपर सकर मशीनें भी चल रही है।
होशियार सिंह, कार्यकारी अभियंता, जनस्वास्थ्य विभाग सिरसा।

गली में टेंकर से सीवरेज की सफाई करते जनस्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी।

गली में टेंकर से सीवरेज की सफाई करते जनस्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी।- फोटो : Sirsa

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed