फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Rain line breaks for the fifth time on Dabwali Road, traffic affected

Sirsa News: डबवाली रोड पर बरसाती लाइन पांचवीं बार टूटी, यातायात प्रभावित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jul 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
Rain line breaks for the fifth time on Dabwali Road, traffic affected
बुधवार को दोपहर के समय हुई बारिश के बाद डबवाली रोड पर जाम पानी से गुजरती हुई कार।
सिरसा। शहर में अमृत योजना के तहत बारिश के पानी की निकासी के लिए 34 करोड़ रुपये की लागत से डाले गए प्रोजेक्ट का कार्य हिसार रोड पर सफलतापूर्वक चल रहा है, लेकिन डबवाली रोड पर इसका क्रियान्वयन लगातार परेशानी का कारण बन चुका है। सिद्धमुख नहर तक बिछाई गई लाइन बुधवार को पांचवीं बार डैमेज हो गई, जिससे सड़क पर पानी फैल गया और यातायात प्रभावित हुआ।
विज्ञापन


लाइन टूटने के बाद प्रभावित सड़क को ब्लॉक कर उसे वन-वे कर दिया गया है, ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सके। नगर परिषद का कहना है कि समस्या के मूल कारण का पता लगाकर जल्द ही स्थायी समाधान निकाला जाएगा, जिससे भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।इससे पहले बुधवार को लाइन लीकेज की सूचना मिलते ही नगर परिषद के अधिकारियों ने क्षेत्र में खोदाई का कार्य शुरू कर दिया।
विज्ञापन


अधिकारियों का कहना है कि दो दिन में जब पानी का स्तर कम होगा, तब लाइन की पूरी तरह जांच की जाएगी। लाइन में पहले से ही वॉल लगाए गए हैं, बावजूद इसके बार-बार हो रही खराबी ने नगर परिषद की चिंता बढ़ा दी है। माना जा रहा है कि यह समस्या मूल रूप से तकनीकी खामी के कारण सामने आ रही है। इस समस्या की गहनता को समझते हुए अब नगर परिषद ने तकनीकी विशेषज्ञों को बुलाकर लाइन की संरचना की जांच करवाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------

बरसाती लाइन लीकेज हुई है। गैस निकलने के लिए वॉल लगाए जा चुके हैं। इसके बाद लाइन लीक होने के तकनीकी कारणों का पता लगाया जाएगा और उसे दुरुस्त करेंगे। - अनिल मोहिल, एसई, नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article