फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   railly,sirsa news,farmers protest

किसान आज करेंगे धिक्कार रैली, हरियाणा के तीन जिलों और पंजाब से पहुंचेंगे किसान

Mon, 05 Jul 2021 11:00 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jul 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
railly,sirsa news,farmers protest
बरनाला रोड स्थित शहीद भगत सिंह स्टेडियम में पक्का मोर्चा धरना स्थल पर धरने को 9 महीने पूरे होने पर किसानों की ओर से मंगलवार को धिक्कार रैली का आयोजन किया जाएगा। महासम्मेलन में हिसार, फतेहाबाद व सिरसा व अन्य राज्यों के किसान भी भाग लेंगे।
विज्ञापन

महासम्मेलन में पंजाब के उग्राहा से जोगिंद्र सिंह, किसान नेता योगेंद्र यादव, डॉ. दर्शन पाल, रूलदू सिंह मानसा, कुलवंत सिंह, मणजीत सिंह, विकास सिसर, सोनिया मान, सुदेश गोयत सहित अन्य किसान नेता शामिल होंगे। वहीं पुलिस की ओर से मंत्रियों के आवास की सुरक्षा को बढ़ाया गया है।
विज्ञापन

सोमवार को हरियाणा किसान मंच के प्रदेशाध्यक्ष प्रहलाद सिंह भारूखेड़ा ने कहा कि भगत सिंह स्टेडियम में किसानों के धरने को नौ महीने होने जा रहे है। इसके उपलक्ष्य में धिक्कार रैली का आयोजन किया जा रहा है। इसमें लाखों किसान अपनी भागीदारी जताएंगे। महासम्मेलन को लेकर किसान पदाधिकारियों की ड्यूटियां लगा दी गई है। भारूखेड़ा ने बताया कि वे पिछले कई दिनों से गांवों में महासम्मेलन को लेकर किसानों के बीच जाकर बातचीत कर रहे हैं। किसानों में वर्तमान सरकार के प्रति भारी रोष है और इस सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए बेताब है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कार्यक्रम सुबह 10 से शाम चार बजे तक जारी रहेगा, जिसमें कृषि कानूनों के विरोध में चल रहे आंदोलन को गति देने के लिए कई अहम फैसले लिए जाएंगे। इस मौके पर जिंदा नानूआना, हैप्पी रानियां, मलकीत भुल्लर, गोरा ढाणी काहन सिंह लक्खा सिंह अलीकां, प्रिंस भिंडर जीवननगर, जगराज सिंह, दलजीत दियोल, रामकुमार, सरूप सिंह, दिलबाग सिंह उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed