{"_id":"6b047820275b1cd2f40aa1b0","slug":"raid-on-medical-stores-sirsa-news-c-128-1-svns1027-168984-2026-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: मेडिकल स्टोर्स पर ड्रग विभाग ने मारा छापा, 11 दवाइयों के सैंपल भरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: मेडिकल स्टोर्स पर ड्रग विभाग ने मारा छापा, 11 दवाइयों के सैंपल भरे
Mon, 23 Nov 2026 11:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Mon, 23 Nov 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
मेडिकल स्टोर का निरीक्षण के दौरान दवाओं की जांच जिला औषधी नियंत्रक सुनील महला। विभाग
कफ सिरप और एंटीबायोटिक दवाओं की गुणवत्ता जांच के लिए की कार्रवाई
निरीक्षण की सूचना मिलते ही कुछ दुकानदार शटर बंद कर हुए गायब
फोटो-- -- 12
संवाद न्यूज एजेंसी
डबवाली। सर्दी का मौसम शुरू होते ही कफ सिरप और एंटीबायोटिक दवाओं की मांग बढ़ जाती है। इसी के मद्देनजर ड्रग विभाग ने मेडिकल स्टोरों पर निगरानी बढ़ा दी है।
सोमवार को जिला औषधि नियंत्रक सुनील महला ने शहर के विभिन्न मेडिकल स्टोर्स पर कार्रवाई की। इस दौरान दवाओं की गुणवत्ता जांचने के लिए 11 नमूने लिए गए।
विभाग की कार्रवाई की सूचना मिलते ही कुछ मेडिकल स्टोर संचालक अपनी दुकानें बंद कर गायब हो गए। जिला औषधि नियंत्रक सुनील महला सोमवार सुबह डबवाली पहुंचे। उन्होंने मेडिकल स्टोरों की नियमित जांच शुरू की।
सर्दी के मौसम को देखते हुए कफ सिरप और एंटीबायोटिक दवाओं की जांच पर विशेष ध्यान दिया गया। निरीक्षण के दौरान शिवम मेडिकोज से छह और बांसल एजेंसी से पांच दवाइयां के नमूने लिए गए।
विज्ञापन
कुल 11 नमूनों को जांच के लिए भेजने की प्रक्रिया की गई। सुनील महला ने बताया कि यह निरीक्षण विभाग की नियमित कार्रवाई का हिस्सा है।
मौसम में बदलाव के साथ संक्रमण संबंधी बीमारियां बढ़ने लगती हैं। ऐसे में दवाओं की गुणवत्ता पर निगरानी रखना आवश्यक है।
विभाग समय-समय पर दवाओं के नमूने लेकर उनकी जांच करवाता है। जांच में गुणवत्ता संबंधी खामी या नियमों का उल्लंघन मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाती है।
यह सुनिश्चित करना जरूरी है कि बाजार में केवल उच्च गुणवत्ता वाली दवाएं ही उपलब्ध हों। दवाओं की बिक्री के साथ उनकी गुणवत्ता पर निगरानी रखना महत्वपूर्ण है।
एंटीबायोटिक के सही सेवन की सलाह
सुनील महला ने एंटीबायोटिक दवाओं का बिना चिकित्सकीय सलाह सेवन न करने की सलाह दी। गलत तरीके से या निर्धारित अवधि से पहले दवा बंद करने से एंटीबायोटिक प्रतिरोधक क्षमता विकसित हो सकती है। इससे भविष्य में सामान्य संक्रमण का उपचार भी मुश्किल हो सकता है। मरीजों को चिकित्सक की सलाह के अनुसार ही दवा लेनी चाहिए। निर्धारित मात्रा और अवधि का पूरा पालन करना बहुत जरूरी है।
नशे वाली दवाओं पर कड़ी नजर
सुनील महला ने मेडिकल स्टोर संचालकों को प्रतिबंधित और नशे के रूप में इस्तेमाल होने वाली दवाओं की बिक्री पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। ऐसी दवाओं की बिक्री केवल निर्धारित नियमों और वैध चिकित्सकीय पर्चे के आधार पर ही होनी चाहिए। दवाइयां लोगों के स्वास्थ्य से जुड़ा एक संवेदनशील विषय है। नशे के रूप में इस्तेमाल होने वाली दवाओं की अवैध बिक्री किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने आमजन से भी स्वयं चिकित्सक बनकर दवाइयां का सेवन न करने की अपील की। ड्रग विभाग का निरीक्षण आगे भी जारी रहेगा और अनियमितता पाए जाने पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
निरीक्षण की सूचना मिलते ही कुछ दुकानदार शटर बंद कर हुए गायब
फोटो