फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Raid at the grocer's shop

आयुर्वेदिक पंसारी की दुकान में बेचे जा रहे थे 20 तरह के स्टीरॉयड, छह घंटे तक जांच करती रही स्वास्थ्य विभाग की टीम

Tue, 25 May 2021 11:01 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 25 May 2021 11:01 PM IST
विज्ञापन
Raid at the grocer's shop
शहर की आयुर्वेदिक लाल चंद पंसारी की दुकान पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापा मारकर 20 तरह का स्टेरॉयड बरामद किए हैं। टीम छह घंटे तक दुकान में जांच करती रही। जिसके पश्चात 10 हजार से अधिक एलोपैथी दवाइयां दुकान से बरामद की गईं। पंसारी से एलोपैथी दवाइयों संबंधित कोई दस्तावेज न मिलने के कारण ड्रग विभाग की ओर से विभिन्न धाराओं के तहत लाल चंद पंसारी दुकान संचालक के खिलाफ शहर थाना में मामला दर्ज करवाया गया है।
विज्ञापन

ब्लैक फंगस के बढ़ते मरीजों को देखते हुए मंगलवार सुबह स्वास्थ्य विभाग की टीम ने रोड़ी बाजार स्थित लालचंद पंसारी की दुकान पर छापा मारा। टीम में ड्रग कंट्रोलर रजनीश धालीवाल, ड्यूटी मजिस्ट्रेट नरेश बतरा और डॉक्टर इंद्रजीत उपस्थित रहे। इस कार्रवाई के दौरान टीम ने जांच प्रक्रिया शुरू की तो दुकान से काफी मात्रा में 20 तरह की एलोपैथी दवाइयां बरामद हुईं, जिनमें स्टेरॉयड पाया जाता है। जिसके पश्चात टीम सदस्यों ने दवाईयों संबंधित दुकानदार संचालक सहदेव से पूछताछ की लेकिन दुकान संचालक के पास कोई भी रिकार्ड नहीं मिल पाया। एलोपैथी दवाईयां बेचने को लेकर दुकानदार के पास न लाइसेंस, न अनुभव प्रमाण पत्र और न ही बिल मिल पाए। टीम सुबह 10 बजे से शाम करीब पांच बजे तक जांच करती रही। दुकानदार द्वारा संतोषजनक जवाब नहीं मिल पाया तो टीम के सदस्यों ने मामले की शिकायत शहर थाना प्रभारी को दी। पुलिस ने दुकान संचालक के खिलाफ शहर थाना में मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

मिक्सर में गोलियों का बनाया जाता था पाउडर : जांच के दौरान टीम को दुकान में मिक्सर भी बरामद हुआ है। वहीं ड्रग कंट्रोलर रजनीश धालीवाल ने बताया कि बरामद हुए मिक्सर में दुकानदार मरीजों को एलोपैथी गोलियों का पाउडर बनाकर देते थे। गोलियों में अधिक मात्रा में स्टेरॉयड होने के कारण टीम की ओर से सभी दवाइयों को जब्त कर लिया है। इनमें सभी गोलियों के सैंपल भी जांच के लिए भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयुर्वेदिक दवाइयों के ही थे प्रमाण पत्र : लाल चंद पंसारी की दुकान पर हर प्रकार की आयुर्वेदिक दवाइयां मरीजों को उपलब्ध करवाई जाती हैं। खांसी, जुखाम, बुखार, इनफेक्शन, दर्द, गला, हाथ, पांव और अन्य अंगों संबंधित हर प्रकार की आयुर्वेदिक दवाइयां मरीजों को मिलती हैं। ऐसे में एलोपैथी दवाइयां रखने संबंधित कोई प्रमाण पत्र न होने के कारण दुकान से दवाइयों को जब्त किया है। हालांकि टीम द्वारा जब्त की गई दवाईयां मेडिकल स्टोरों पर भी उपलब्ध होती हैं लेकिन वह भी विशेष डॉक्टर की पर्ची होने के बाद ही मरीजों को दी जाती हैं।

ब्लैक फंगस के मरीजों की संख्या बढ़ने के कारण टीम की ओर से आयुर्वेदिक दुकान पर छापा मारा गया है। दुकान में 20 तरह का स्टेरॉयड मिला है। सभी अंग्रेजी दवाइयों को जब्त कर लिया गया है। शहर थाना में दुकान संचालक के खिलाफ इंडियन मेडिकल काउंसिल एक्ट के तहत धारा 15 के तहत, व्यक्ति के स्वास्थ्य के प्रति नुकसानदेह और धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया गया है। भविष्य में भी दुकानों पर छापा मारने की प्रक्रिया जारी रहेंगी। - रजनीश धालीवाल, ड्रग कंट्रोलर, स्वास्थ्य विभाग, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed