फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   public health department could not fix sewerage system even after 21 days

इक्कीस दिनों बाद भी जनस्वास्थ्य विभाग नहीं ठीक कर पाया सीवरेज सिस्टम

Sun, 08 Sep 2019 09:30 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 08 Sep 2019 09:30 PM IST
विज्ञापन
public health department could not fix sewerage system even after 21 days
मैनहॉल से पानी निकालते कर्मचारी। - फोटो : Sirsa
शहर के गुरुद्वारा चिल्ला साहिब के सामने सीवरेज की पाइप लीक होने के कारण धंसी सड़क का काम अभी तक पूरा नहीं हुआ है। हादसा हुए रविवार को पूरे 21 दिन का समय हो चुका है। लेकिन सीवरेज तथा सड़क की स्थिति सुधारने में अभी भी जनस्वास्थ्य विभाग लगा ही हुआ है। हादसे के कारण सीवरेज पानी की पाइप लीक होने कारण उपर से सड़क दस फुट गहरी नीचे धंस गई। धंसी सड़क को ठीक करने के लिए विभाग को उसके दोनों ओर दो अतिरिक्त मेनहोल बनाने पड़े। अतिरिक्त बनाए गए मेनहोल को बनाने में अभी तक कर्मचारी लगे हुए हैं। अभी तक इस बात का अधिकारियों को भी नहीं पता कि इस समस्या को ठीक होने में कितना समय लग सकता है। इस पर एसडीओ एसएस पूनियां ने बताया कि अभी तक कोई पता नहीं है कि काम कब तक चलेगा। सभी कर्मचारी काम करने में लगे हुए हैं। पूनियां ने बताया कि अभी मेनहोल बनाए जा रहे हैं जिसके बाद धंसी हुई सड़क को ठीक किया जाएगा। सीवरेज की सफाई कर सीवरेज को चालू कर दिया है।
विज्ञापन

वाहन चालकों को हो रही परेशानी : एक तरफा सड़क चलने के कारण वहां से गुजरने वाले चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दूसरी तरफ सड़क खस्ता हालत में है। सड़क के एक तरफ से वाहन गुजरने के कारण वहां पर जाम की स्थिति रहती है। रानियां चुंगी से लेकर गुरुद्वारे के आगे चौक तक पूरी सड़क टूटी पड़ी है। जिस कारण से वहां से आने-जाने वाले तथा वहां के निवासी परेशान हो चुके हैं। अधिकतर गांव से आने वाले बाइक सवार तथा अन्य उसी रास्ते का इस्तेमाल करते हैं। रानियां और ऐलनाबाद की तरफ से आने वाले अधिकतर लोग इसी रास्ते से शहर में प्रवेश करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed