फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Public cooperation is most important in making the city clean: ADC Virendra

शहर को स्वच्छ बनाने में जनता का सहयोग सबसे अहम : एडीसी वीरेंद्र

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Sep 2025 11:11 PM IST
विज्ञापन
Public cooperation is most important in making the city clean: ADC Virendra
सिरसा।शहर में नगर परिषद के कर्मचारी सफाई करते हुए । सूचना विभाग
सिरसा। स्वच्छता अभियान को जन आंदोलन का रूप दिया जा रहा है। शहर को स्वच्छ बनाए रखने में प्रशासन के साथ-साथ आम नागरिकों का सहयोग भी जरूरी है। यह बात अतिरिक्त उपायुक्त वीरेंद्र सहरावत ने कही।
विज्ञापन

एडीसी ने कहा कि हरियाणा शहरी स्वच्छता अभियान के तहत जिला प्रशासन शहर को स्वच्छ और कूड़ा-मुक्त बनाने के लिए योजनाबद्ध तरीके से काम कर रहा है। कॉलोनियों और बाजारों में सफाई कर्मचारियों की टीम नियमित रूप से लोगों को साफ-सफाई बनाए रखने के लिए प्रेरित कर रही है। अभियान का असर अब साफ दिखाई देने लगा है और लोगों में जागरूकता भी बढ़ रही है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह मुहिम केवल 11 सप्ताह तक सीमित नहीं है बल्कि इसे नियमित रूप से जारी रखा जाएगा। लोगों से अपील की गई कि वे गलियों और खाली प्लॉटों में कूड़ा न फेंके, डस्टबिन का उपयोग करें और नगर परिषद व पालिका की गाड़ियों में ही कचरा डालें। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत पर्यावरण संरक्षण को भी जोड़ा गया है। पार्कों में साफ-सफाई के साथ पौधरोपण कर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। अतिरिक्त उपायुक्त ने शहरवासियों से आह्वान किया कि वे इस स्वच्छता अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएं और सिरसा को प्रदेश के सबसे स्वच्छ शहरों में शामिल करने में प्रशासन का सहयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed