{"_id":"56fecff54f1c1bd449f00105","slug":"protest-protest-in-sirsa-electric-employee-sirsa","type":"story","status":"publish","title_hn":"सब यूनिटों के निजीकरण को लेकर जताया रोष ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सब यूनिटों के निजीकरण को लेकर जताया रोष
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा
Updated Sat, 02 Apr 2016 01:16 AM IST
विज्ञापन
सब यूनिटों के निजीकरण को लेकर जताया रोष
- फोटो : bureau
प्रदेश में 23 सब यूनिटों को सरकार की ओर से ठेके पर दिए जाने के विरोध में ऑल हरियाणा पॉवर वर्कर यूनियन के कर्मचारियों ने शुक्रवार को कामकाज बंद कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कर्मचारियों ने फैसले को जल्द से जल्द वापस लेने की मांग की। बरनाला रोड स्थित 330 केवी बिजलीघर के गेट पर आयोजित सभा में कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
इस मौके पर प्रांतीय सचिव करणी सिंह भाटी व संयुक्त सर्कल सचिव अविनाश कांबोज ने बताया कि भाजपा सरकार ने सत्ता में आने से पूर्व कर्मचारी वर्ग से अनेक लोभ लुभावने वादे किए थे, लेकिन सत्ता में आने के बाद से सरकार कर्मचारी विरोधी फैसले ले रही है, जिसको लेकर कर्मचारी वर्ग में खासा रोष है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि इन यूनिटों का निजीकरण हो जाने के बाद स्थिति और भी विकट हो जाएगी। कर्मचारी नेताओं ने बताया कि आगामी 8-9 अप्रैल को करनाल में सरकार के इस कर्मचारी विरोधी फैसले के विरोध में राज्य स्तरीय कर्मचारी सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि अगर सरकार ने अपना फैसला नहीं बदला तो सम्मेलन के दौरान आगामी कार्रवाई के लिए ठोस रूपरेखा बनाई जाएगी। उन्होंने बताया कि सरकार ने रोजगार देने की बात कही थी, लेकिन रोजगार देने की बजाय सरकार रोजगार छीन रही है। इस मौके पर हवा सिंह, विजयपाल, शिवकुमार, सुभाषचंद्र, मीतचंद सहित अनेक कर्मचारी उपस्थित रहे।
उधर पंजुआना स्थित 33 केवी बिजलीघर में ऑल हरियाणा पावर कार्पोरेशन के सदस्यों नें प्रधान विनोद कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को रोष प्रदर्शन करते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। प्रधान विनोद कुमार ने बताया कि यह प्रदर्शन 23 यूनिटें ठेके पर देने के विरोध में किया गया है।
उन्होंने कहा कि इस निर्णय से सरकारी कर्मचारियों का भविष्य खतरे में पड़ जाएगा। वहीं बाबू लाल बप्पां ने भी अपने संबोधन में कहा कि सब डिविजन को ठेके पर देने से कर्मचारी वर्ग सड़कों पर उतर जाऐगा और हर तरह से इस निर्णय का विरोध किया जाएगा। इस मौके पर ब्लॉक प्रधान राम प्यारा, सचिव लखवीर सिंह, जगतार सिंह, चरणजीत सिंह व दिनेश जिंदल सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।