फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   protest of water supply, sirsa

किसान यूनियन का छठे दिन भी धरना जारी, डीसी को रास्ता रोकने की दी चेतावनी

Wed, 10 May 2017 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सिरसा
अमर उजाला ब्यूरो/सिरसा Updated Wed, 10 May 2017 12:55 AM IST
विज्ञापन
protest of water supply, sirsa
farmers - फोटो : Bureau

फर्जी नलकूप कनेक्शन मामले को लेकर लघु सचिवालय में मंगलवार को छठे दिन भी किसानों का धरना जारी रहा। निगम के अधिकारियों-कर्मचारियों और ठेकेदार पर कार्रवाई की मांग को लेकर किसानों ने जमकर नारेबाजी की। किसानों ने चेतावनी दी है कि वे बुधवार को डीसी को गेट पर रोकेंगे। साथ ही कहा कि इस मौके पर सरकार और बिजली निगम का पुतला भी फूंकेंगे।

विज्ञापन


तपती गर्मी में छह दिन से किसान लगातार लघुसचिवालय में धरने पर बैठे हुए हैं। मंगलवार को भी 43 डिग्री से अधिक तापमान में किसानों ने अपना आंदोलन जारी रखा। किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष प्रकाश ममेरा ने कहा कि सरकार का रवैया किसानों
विज्ञापन

के प्रति उदासीन है। आज छह दिन से भीषण गर्मी में किसान धरने पर बैठे हैं पर उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही। उन्होंने कहा कि अब तक निगम द्वारा काटे गए कनेक्शन जारी नहीं किए गए हैं। उन्होंने कहा कि कपास की बिजाई का समय निकला जा रहा है पर प्रशासन को कोई परवाह नहीं है। ऐसे में किसान फसलों की बिजाई से वंचित रह जाएंगे। इस मौके पर किसान नेता विकल पचार ने कहा कि बुधवार को डीसी कार्यालय का गेट रोकेंगे और सरकार और बिजली निगम का पुतला फूंक कर रोष जताएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान संघर्ष समिति के अध्यक्ष राजेंद्र ढुकड़ा ने कहा कि निगम का रवैया अभी तक किसानों के प्रति नकारात्मक है।

उन्हाेंने कहा कि यदि निगम ने किसानों के नलकूपों के कनेक्शन रेगुलर नहीं किए तो किसान हर प्रकार से सरकार का बहिष्कार करेंगे। इस मौके पर भीम कुतियाना, सुनील, मदन, मनीष, कर्ण सिंह, प्रेम, खेता राम, रामगोपाल, गोबिंद, इंद्र, विनोद, सुरेंद्र, महावीर, कृष्ण, साहबराम, रामनिवास, राजेंद्र, सुभाष आदि ने भी अपने विचार रखे और सरकार व निगम के प्रति रोष व्यक्त किया। सभी किसानों ने सरकार व निगम के खिलाफ जोरदार नारेबाजी भी की। किसानों का आरोप है कि चोपटा क्षेत्र में निगम के कर्मचारियों और अधिकारियों की मिलीभगत से ठेकेदार ने उनसे कनेक्शन लगाने के रुपये लेकर फर्जी नलकूप कनेक्शन दे दिए और बाद में उन्हीं पर ही केस बना दिया। उन्होंने कहा कि विभाग और सरकार को जांच कर घोटाला करने के वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए ताकि भविष्य में किसानों के साथ इस प्रकार की ठगी न हो।


कांग्रेस ने किया धरने का समर्थन
लघुसचिवालय में जारी किसानों के धरने को समर्थन देने पहुंचे कांग्रेस के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता होशियारी लाल शर्मा ले किसानों से कहा कि संघर्ष की इस घड़ी में कांग्रेस उनके साथ है। शर्मा ने कहा कि फर्जी नलकूप कनेक्शन एक बहुत बड़ा घोटाला है, जिसकी निष्पक्षता से जांच होने चाहिए और जो भी अधिकारी और कर्मचारी इस घपले में शामिल है उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होने चाहिए। शर्मा ने कहा कि एक तरफ तो प्रदेश सरकार भ्रष्टाचार मुक्त शासन देने के दावे करती है और दूसरी तरफ भ्रष्टाचार करने वालों पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। शर्मा ने कहा कि अगर मामले को दबाने की कोशिश की गई और किसानों को न्याय नहीं मिला तो कांग्रेस चुप नहीं बैठेेगी। इस मौके पर पूर्ण चंद गिरधर सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed