फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   protest,exam,student,issuse,Rules,abvp,sirsa news

प्रदर्शन कर रहे विद्यार्थियों के लिए बंद किए विश्वविद्यालय के गेट

Mon, 05 Jul 2021 11:03 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jul 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
protest,exam,student,issuse,Rules,abvp,sirsa news
परीक्षा ऑनलाइन व ऑफलाइन और कोई पांच प्रश्न हल करने की मांग को लेकर विद्यार्थियों ने सोमवार को चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय में प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों द्वारा किए प्रदर्शन को लेकर विश्वविद्यालय सुरक्षा कर्मियों ने गेट बंद कर दिया। विद्यार्थियों ने सुबह साढ़े 10 से दोपहर 2 बजे तक प्रदर्शन किया। इस दौरान गर्मी में एक छात्रा चक्कर खाकर जमीन पर गिर गई। इसके पश्चात सभी छात्र भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य देवीलाल के आवास पास पहुंचे। भाजपा जिलाध्यक्ष ने विद्यार्थियों को उनकी मांगों को जल्द पूरा कराने का आश्वासन दिया, जिसके पश्चात विद्यार्थी शांत हुए।
विज्ञापन

सोमवार को सभी छात्र एबीवीपी के बैनर तले सीडीएलयू के बाईपास रोड स्थित गेट पर एकत्र हुए। विश्वविद्यालय के गेट पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों को देख सुरक्षा कर्मियों ने गेट को ताला लगा दिया और अंदर प्रवेश नहीं करने दिया। यहां विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करनी शुरू कर दी। इसी बीच तेज गर्मी से स्नातक की छात्रा पूजा की तबीयत खराब हो गई। इससे विद्यार्थियों ने रोष में वीसी की फोटो आग के हवाले कर दी।
विज्ञापन

सीडीएलयू के गेट के समक्ष एक घंटा प्रदर्शन करने के पश्चात विद्यार्थी दोपहर 12 बजे मांगों को लेकर भाजपा जिला अध्यक्ष आदित्य देवीलाल चौटाला के निवास स्थान गणपति कॉलोनी में पहुंचे। विद्यार्थियों की बात सुनने उनके बीच भाजपा जिला कार्यालय प्रमुख राजेंद्र लोहिया आए। लोहिया ने कहा कि पहले भी विद्यार्थियों को परीक्षा की मांगों को लेकर विश्वविद्यालय कुलपति को सूचित कर दिया गया था। विद्यार्थी बोले सूचित ही किया था, लेकिन उक्त मांगें अभी तक नहीं मानी गई। कुलपति अपनी मनमानी कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यार्थी सुमित कुमार, रोहित शर्मा, ललित कुमार, अभिषेक ने बताया कि डिस्टेंस कक्षाओं की 6 जुलाई से परीक्षा शुरू हो रही है, लेकिन अभी तक विश्वविद्यालय ने डिस्टेंस के विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन परीक्षा का विकल्प नहीं दिया है और किन्हीं पांच प्रश्नों के उत्तर देने की मांग भी पूरी नहीं हुई है। इसके दो घंटे पश्चात भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य देवीलाल विद्यार्थियों के बीच पहुंचे और उनकी समस्या सुनी। जिलाध्यक्ष ने कहा कि अगर प्रदेश के अन्य विश्वविद्यालयों में परीक्षा के लिए कोई पांच प्रश्न करने और ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों मोड में परीक्षा देने का विकल्प दिया जा रहा है तो चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय में भी यह नियम होना चाहिए। वहीं, उन्होंने विद्यार्थियों की मांग को लेकर शिक्षा मंत्री से बात करने का आश्वासन दिया।
डिस्टेंस परीक्षा में ऑनलाइन परीक्षा का विकल्प नहीं
डिस्टेंस कक्षा के विद्यार्थियों की परीक्षा मंगलवार से शुरू हो रही है। सोमवार को विश्वविद्यालय द्वारा जारी एक नोटिस में स्नातक व स्नातकोत्तर की परीक्षाओं के लिए तो ऑफलाइन व ऑनलाइन मोड व कोई पांच प्रश्न का विकल्प रखा गया है, लेकिन डिस्टेंस मोड के लिए इस तरह की कोई सूचना नहीं है।

विश्वविद्यालय में होने वाली परीक्षाओं में यूजी स्तर के विद्यार्थियों के लिए ऑफलाइन तथा ऑनलाइन दोनों मोड के विकल्प दिए जाएंगे। कोरोना महामारी की गाइड लाइन को ध्यान में रखते हुए पहले ऑफलाइन परीक्षाएं करवाई जाएंगी और इनके उपरांत ऑनलाइन परीक्षाएं आयोजित होंगी। स्नातक स्तर पर कला व वाणिज्य संकाय के विद्यार्थियों के लिए किन्हीं पांच प्रश्नों को हल करना अनिवार्य किया गया है।
- प्रो. राजकुमार सलार, परीक्षा नियंत्रक, चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed