फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   protest, drugs

डीसी के आदेश पर नगर परिषद ने सिविल अस्पताल के बाहर रखे अवैध खोखे हटवाए

Sat, 20 Jul 2019 01:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jul 2019 01:42 AM IST
विज्ञापन
protest, drugs
डीसी को नशे के खिलाफ ज्ञापन सौंपने पहुंचे गुरु तेग बहादुर नगर के निवासी। - फोटो : Sirsa
शहर में नशे की रोकथाम के लिए गुरु तेग बहादुर नगर के लोग शनिवार को उपायुक्त से मिले और उन्हें मुख्यमंत्री मनोहर लाल व राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य के नाम ज्ञापन सौंपा। इस दौरान उपायुक्त को सौंपे ज्ञापन में लोगों ने बताया कि शहर में सरेआम चिट्टे नशे का कारोबार चल रहा है। सिविल अस्पताल के पास बने खोखे तस्करी के अड्डे बने हुए हैं। इससे शहर और उनकी कॉलोनी में रहने वाले युवा नशे के शिकार बन रहे हैं। उन्होंने उपायुक्त से नशेड़ियों का तस्करों का अड्डा बन चुके अस्पताल के सामने व आसपास बने अवैध खोखों को हटाने की भी मांग की। इस पर कार्रवाई करते हुए डीसी ने नगर परिषद को अवैध खोखों को हटाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर 27 के लोग शुक्रवार सुबह शहर में बढ़ते नशे के कारोबार को लेकर उपायुक्त अशोक गर्ग से मिलने उनके कार्यालय पहुंचे। उन्होंने बताया कि नगर में छोटे-छोटे बच्चे भी इस नशे के इतने आदि हो चुके हैं, कि उनकी जिंदगी खतरे में पड़ती दिख रही है। लोगों ने आरोप लगाया कि उनके क्षेत्र में करीब 6 लोग पुलिस से मिलीभगत कर नशे का धंधा चला रहे हैं। कई बार इस संबंध में पुलिस को सूचित किया जा चुका है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही। उन्होंने प्रशासन से नशा बेचने में लिप्त लोगों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन

डीसी ने नप को दिए अवैध खोखे हटाने के आदेश
डीसी अशोक गर्ग ने गुरु तेग बहादुर नगर की शिकायत पर तुरंत संज्ञान लेते हुए प्रशासन ने सिटी पुलिस को नप अधिकारियों की सुरक्षा के लिए भेजने के निर्देश दिए। दोपहर एक बजे नगर परिषद का अतिक्रमण हटाओ दस्ता सिविल अस्पताल पहुंच गया। चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर देवेंद्र बिश्नोई के साथ जेई राजेश भांभू, सेनेटरी इंस्पेक्टर जोगिंद्र सिंह भी थे। चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर ने बिना पुलिस सुरक्षा के सिविल अस्पताल के बाहर चार दीवारी के पास बने खोखों को हटाने का काम शुरू कर दिया। इस दौरान खोखे वालों ने उनकी कार्रवाई का विरोध किया तो चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर देवेंद्र बिश्नोई और खोखों वालों के बीच गहमागहमी भी हुई। कुछ खोखों वालों ने हाथा पाई करने का भी प्रयास किया। लेकिन टीम के साथ उपस्थित सफाई कर्मचारियों ने खोखे वालों को दूर हटा दिया। करीब एक घंटे में सिविल अस्पताल की चार दीवारी के बाहर बने अवैध खोखों को हटा दिया गया। कुछ का सामान भी नगर परिषद ने जब्त कर लिया। हालांकि खोखे वालों ने अधिकारियों को कोर्ट केस करने की चेतावनी दी। नप अधिकारियों ने किसी भी नहीं सुनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त के आदेश के बाद अवैध खोखों को हटा दिया गया है। खोखे वालों का सामान भी जब्त कर लिया गया है।
देवेंद्र बिश्नोई, चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर, नगर परिषद सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed