{"_id":"5d3224c98ebc3e6ce97ea5a4","slug":"protest-drug-sirsa-news-rtk5059076197","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे को लेकर बाबा बलजीत सिंह दादू ने उपायुक्त कार्यालय पर दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे को लेकर बाबा बलजीत सिंह दादू ने उपायुक्त कार्यालय पर दिया धरना
रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jul 2019 01:45 AM IST
विज्ञापन
धरने पर बैठे संत बलजीत सिंह दादूवाल।
- फोटो : Sirsa
Link Copied
संत बाबा बलजीत सिंह दादूवाल ने शुक्रवार को शहर में बिक रहे नशे के विरोध में उपायुक्त कार्यालय के सामने धरना दिया। दादूवाल ने कहा कि गांव में नशा पूर्ण रूप से बंद होना चाहिए। बलजीत सिंह दादूवाल ने बताया कि कोई भी पुलिस अधिकारी नशे बेचने वालों पर कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। कुरंगवाली में नशा बेचने वाले लोगों के नाम के पोस्टर लगने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मेरी लड़ाई नशे के खिलाफ है। राजनीतिक लोगों को भी पार्टी बाजी से ऊपर उठ कर नशे का विरोध करना चाहिए। ग्रामीण धर्मवीर तथा हरप्रीत सिंह ने बताया कि क्षेत्र के लोगों की कुछ मांगे पूरी कर अपने गांव तथा शहर को नशा मुक्त बनाया जा सकता है। क्षेत्र के लोगों की मांगों में कालांवाली में पुलिस फोर्स की संख्या बढ़ाना , नशे की शिकायत के बारे में पूरी जांच के बाद ही कार्रवाई, किसी भी व्यक्ति की गवाही या कसम के आधार पर न छोड़ा जाना, नशा तस्करों को रोकने के लिए स्पेशल टीम लगाने की मांग शामिल है। इस दौरान धरने पर जसप्रीत सिंह, राजेंद्र सिंह, मनजीत सिंह, गुरविंद्र सिंह, राम सिंह, संदीप सिंह, गुरविंद्र सिंह, प्रकट सिंह ग्रामीण मौजूूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।