{"_id":"649c6f54481cd3491f04ef0d","slug":"protest-against-the-functioning-of-cdlu-vice-chancellor-student-organizations-burnt-the-effigy-sirsa-news-c-128-1-sir1002-1903-2023-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: सीडीएलयू कुलपति की कार्यप्रणाली का विरोध, छात्र संगठनों ने फूंका पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: सीडीएलयू कुलपति की कार्यप्रणाली का विरोध, छात्र संगठनों ने फूंका पुतला
विज्ञापन
चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय के समक्ष प्रदर्शन करते विद्यार्थी। विज्ञप्ति
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। विद्यार्थियों व छात्र संगठनों ने चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय के कुलपति की कार्यप्रणाली के विरोध में बुधवार को पुतला फूंककर प्रदर्शन किया। उन्होंने सीडीएलयू प्रशासन पर विद्यार्थियों का भविष्य खराब करने एवं भर्तियां में धांधलियां करने का आरोप लगाया है।
छात्र नेता प्रवीण अत्री, आजाद बाहिया ने कहा कि युवाओं ने जिस सरकार को सत्ता में लाने का कार्य किया, वही सरकार युवाओं की गर्दन काटने का कार्य कर रही है। उन्हाेंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में पूरे प्रदेश में यूनिवर्सिटी में धांधलियां एवं शिक्षा का व्यापारीकरण चल रहा है। इस पर सरकार को संज्ञान लेना चाहिए, नहीं तो आने वाले समय में विद्यार्थी वर्ग सरकार का पूरा विरोध करेगा। इस मौके पर रवि छिंपा, विजय अरोड़ा, प्रेम कुमार, आजाद कुमार, राजेंद्र बाहिया मौजूद रहे।
ये हैं विद्यार्थियों की समस्याएं
छात्र नेताओं ने कहा कि दिसंबर-2021 को परीक्षाओं का जो परिणाम विश्वविद्यालय ने जारी किया था, उसमें बहुत सी खामियां मिलीं, जैसे कि आरएलए-एबी, जीरो-जीरो अंक, पास को फेल, प्रतिशत एवं कुल अंक न देना। इसके बाद हाथ से तैयार परिणाम जारी किए गए, जो कि प्रदेश के किसी भी विश्वविद्यालय में नहीं है। आज भी रिजल्ट को लेकर विद्यार्थी विश्वविद्यालय के चक्कर काट रहे हैं। दिसंबर-2022 की परीक्षाओं का परिणाम भी 2021 के परिणाम की तरह ही देखने को मिला। उन्होंने कहा कि पिछले दो वर्षों से किसी भी विद्यार्थी कि डिग्री नहीं दी गई। रिवेल्यूशन एवं रि-अपीयर के जो फार्म ऑनलाइन भरे जाते थे, अब उन्हें विश्वविद्यालय द्वारा ऑफलाइन कर पैसों की वसूली की जा रही है।