फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Program today on the 33rd anniversary of Sant Mohan Singh Matwala in village Tilokewala

Sirsa News: गांव तिलोकेवाला में संत मोहन सिंह मतवाला की 33वीं बरसी पर कार्यक्रम आज

Thu, 16 Jan 2025 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Thu, 16 Jan 2025 11:12 PM IST
विज्ञापन
Program today on the 33rd anniversary of Sant Mohan Singh Matwala in village Tilokewala
डबवाली का मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल।   संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कालांवाली। शहर से करीब 5 किलोमीटर की दूरी पर स्थित गांव तिलोकेवाला का गुरुद्वारा निर्मलसर साहिब हजारों लोगों की आस्था का केंद्र बना हुआ है। गुरुद्वारा निर्मलसर साहिब में 17 जनवरी को संत मोहन सिंह मतवाला की 33वीं बरसी मनाई जाएगी। कार्यक्रम को लेकर तैयारियां पूर्ण कर ली गई है।
गुरुद्वारा साहिब के मुख्य सेवादार संत बाबा गुरमीत सिंह तिलोकेवाला ने बताया कि संत मोहन सिंह मतवाला का जन्म समाज में बुराइयों को दूर करने के लिए ही हुआ था। संत मोहन सिंह मतवाला ने हरियाणा, पंजाब के विभिन्न गांवों व शहरों में सिखी का प्रचार किया और शिक्षा की लहर चलाई। संत बाबा मोहन सिंह मतवाला ने लगभग 10 वर्षो तक मुक्तसर साहिब के ऐतिहासिक गुरुद्वारा तंबू साहिब में मुख्य ग्रंथी के रूप में सेवा निभाने के बाद सन 1930-31 में गुरुद्वारा निर्मलसर साहिब का निर्माण करवाया। उन्होंने कालांवाली, ओढ़ां, पक्का शहीदां, केवल सहित अन्य गांवों में जाकर सिख धर्म का प्रचार किया। संत मोहन सिंह मतवाला ने गांव तिलोकेवाला में खालसा प्राइमरी स्कूल की स्थापना कर शिक्षा की अलख जगाई। वर्तमान में संत मोहन सिंह मतवाला पब्लिक स्कूल के रूप में शिक्षा से वंचित लोगों को स्कूली शिक्षा, गुरबाणी, कीर्तन, संस्कार आदि ज्ञान से पूर्ण कर रहा है।
विज्ञापन

लगभग 70 वर्षो तक कालांवाली एरिया में मानवता की सेवा करते हुए संत मोहन सिंह मतवाला 15 जनवरी 1992 को संचखंड जा विराजे। इसके बाद गुरुद्वारा साहिब की जिम्मेदारी संत बाबा गुरमीत सिंह तिलोकेवाला को सौंपी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



:::::::::::::::::::::::

बाबा जी की 33वीं बरसी को लेकर गुरुद्वारा साहिब में तैयारियां पूर्ण

गांव तिलोकेवाला के श्री निर्मलसर साहिब में संत मोहन सिंह मतवाला की 33वीं बरसीं पर 17 जनवरी को श्री अखंड पाठ साहिबो के भोग डाले जाएंगे। इसके बाद गुरमति समागम सुबह 10 बजेे से लेकर दोपहर 3 बजे तक चलेगा। साथ में अमृत का बाटा दोपहर 1 बजे तैयार किया जाएगा। समारोह को लेकर गुरुद्वारा श्री निर्मलसर साहिब के सेवादारों ने तैयारियां मुकम्मल कर ली है। संगत की ओर से समस्त गांव की हर गली-मोहल्ले की बेहतरीन साफ-सफाई की गई है। श्री निर्मलसर साहिब के दरबार साहिब के अलावा सुंदर व आकर्षक रूप से सजाया गया है। साध संगत के लिए रहने,लंगर, चाय-पानी की व्यवस्था के साथ-साथ पार्किंग की व्यवस्था की गई है।


:::::::::::::::::::::::::

सच्ची श्रद्धा से मन्नत मांगने पर हर मुराद होती है पूर्ण

संत बाबा गुरमीत सिंह तिलोकेवाला ने बताया कि संत मोहन सिंह मतवाला की बरसी पर जो भी सच्ची श्रद्धा के साथ गुरु दरबार में आकर सेवा करता है। श्री गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष मन्नत मांगता है। वाहेगुरु जी उसकी हर मुराद पूरी करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed