फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Program in Dera on Gurugaddi Day, now followers demand to run cleanliness campaign in Gurugram

गुरुगद्दी दिवस पर डेरे में कार्यक्रम, अब अनुयायियों ने की गुरुग्राम में सफाई अभियान चलाने की मांग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Mar 2022 12:02 AM IST
विज्ञापन
Program in Dera on Gurugaddi Day, now followers demand to run cleanliness campaign in Gurugram
डेरा सच्चा सौदा सिरसा में पहुंचे अनुयायियों की भीड़। - फोटो : Sirsa
सिरसा। डेरा सच्चा सौदा की दूसरी पातशाही शाह सतनाम महाराज के गुरु गद्दी दिवस पर सोमवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान डेरा अनुयायियों ने मांग की कि वे गुरुग्राम में महा सफाई अभियान चलाना चाहते हैं। इसकी अनुमति दी जाए। इस दौरान अनुयायियों ने विश्व शांति के लिए प्रार्थना की।
विज्ञापन

कार्यक्रम में बड़ी स्क्रीनों पर डेरामुखी के रिकॉर्डिड सत्संग चलाए गए। इस दौरान शाह सतनाम महाराज के मानवता पर किए गए उपकारों को दर्शाती डॉक्यूमेंट्री चलाई गई। इस अवसर पर रूस और यूक्रेन के बीच चल रही भीषण जंग के चलते दुनिया पर मंडरा रहे खतरे को ध्यान में रखते हुए साध-संगत ने दो मिनट का मौन रखकर व सुमिरन करके भगवान से विश्व शांति के लिए प्रार्थना की।
विज्ञापन

प्रशासन रहा अलर्ट, पुलिस ने जांच बढ़ाई
डेरा में आयोजित होने वाले कार्यक्रम को लेकर दिन भर प्रशासन अलर्ट मोड पर रहा। डेरा और आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ाई गई। इस दौरान पुलिस नाके भी लगाए गए और जांच के बाद ही लोगों को आगे जाने दिया गया। सादी वर्दी में भी पुलिस तैनात रही। बेगू रोड, शाह सतनाम चौक, छोटा और बड़ा डेरा के आसपास भी पुलिस मुस्तैद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

डेरामुखी पहुंचे जेल, परिवार के सदस्य लौटे सिरसा
सिरसा। डेरामुखी गुरमीत राम रहीम सिंह की 21 दिन की फरलो खत्म होने के बाद सोमवार को वापस जेल में भेज दिया गया। डेरामुखी के जेल में जाने के बाद परिवार के सदस्य भी अब सिरसा लौट आए हैं। हालांकि अभी ये स्पष्ट नहीं है कि परिवार के सभी सदस्य वापस आ गए हैं या नहीं। क्योंकि अलग-अलग गाड़ियों में सिरसा से गुरुग्राम गए थे और अब वापस भी अलग-अलग ही आ रहे हैं। डेरामुखी को 7 फरवरी को जेल से फरलो मिली थी। फरलो मिलने के साथ ही परिवार के सदस्य सिरसा डेरे से गुरुग्राम के लिए रवाना हो गए। इनमें पुत्र, पुत्रियां और अन्य सदस्य शामिल रहे।

अनुयायियों को डेरामुखी के नहीं तो अब उस जगह की दर्शन की आस
डेरामुखी को फरलो मिलने के बाद डेरा अनुयायियों को उम्मीद जगी कि अब दर्शन होंगे। इसके लिए डेरे में व्यापक स्तर पर तैयारियां की गई। सफाई अभियान चलाया गया और दीपमालाएं भी लगाई गई। लेकिन नियमों में बंधा होने के कारण डेरामुखी अनुयायियों के सामने नहीं आ सका। ऐसे में उनकी अनुयायियों को दर्शनों की उम्मीद अधूरी ही रह गई। अब डेरामुखी वापस जा चुका है, इसलिए अनुयायियों ने फैसला किया है कि बेशक, गुरु के दर्शन हो पाए हों, लेकिन जिस जगह रहे, उस स्थान का ही दर्शन किया जाए। इसलिए डेरा की संगत ने गुरुग्राम में महा सफाई अभियान चलाने के लिए मंजूरी दिए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed