{"_id":"6a567d3f1f985ab20507dbf3","slug":"problem-of-shramik-portal-sirsa-news-c-128-1-svns1027-161482-2026-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: पोर्टल बंद होने से भवन निर्माण मजदूर सरकारी योजनाओं से वंचित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: पोर्टल बंद होने से भवन निर्माण मजदूर सरकारी योजनाओं से वंचित
Tue, 14 Jul 2026 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Tue, 14 Jul 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
बैठक में उपस्थित यूनियन के पदाधिकारी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैठक में राजेश कुमार को प्रधान, विनोद कुमार को सचिव चुना गया
फोटो 13
संवाद न्यूज एजेंसी
डबवाली। भवन निर्माण कामगार यूनियन की बैठक मंगलवार को गांव चौटाला और अबूबशहर में हुई। यूनियन के जिला सचिव नथूराम भारूखेड़ा ने बताया कि श्रमिकों के पंजीकरण पोर्टल पर एक महीने से कोई कार्य नहीं हो रहा।
सचिव ने बताया कि पिछले एक वर्ष से मजदूर अपनी श्रमिक कॉपी का नवीनीकरण शुल्क जमा नहीं कर पा रहे हैं। इससे वे कन्यादान, मृत्यु सहायता सहित कई कल्याणकारी योजनाओं से वंचित हैं। वर्ष 2025 में 10वीं और 12वीं कक्षा के बच्चों को 31 हजार से 51 हजार रुपये की छात्रवृत्ति नहीं मिली।
सचिव ने बताया कि पहली से 10वीं कक्षा तक के बच्चों को 8 हजार से 10 हजार रुपये की सहायता राशि का लाभ भी नहीं मिल पाया। पूरे हरियाणा में करोड़ों रुपये की सहायता राशि मजदूरों तक नहीं पहुंची। हजारों श्रमिक परिवार सरकारी योजनाओं से वंचित रह गए। कई निर्माण मजदूरों का पंजीकरण भी रद्द हो गया है।
विज्ञापन
बैठक के दौरान गांव अबूबशहर में भवन निर्माण कामगार यूनियन की नई कमेटी का भी गठन किया गया। इसमें राजेश कुमार को प्रधान, विनोद कुमार को सचिव, जगदीश कुमार को कोषाध्यक्ष, बारू राम को उपप्रधान, बिंदर सिंह को सह सचिव तथा अश्विनी, कुलदीप, देवेंद्र, सुभाष और भूप सिंह को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया।
पुरानी कॉपियां बहाल करने की मांग
सचिव ने बताया कि जिन श्रमिकों ने विभिन्न योजनाओं के लिए आवेदन किए थे उनके आवेदन लंबित पड़े हैं। निर्माण मजदूरों ने 9 जुलाई को शपथ-पत्र तैयार कर श्रम विभाग कार्यालय में जमा करवाए हैं। उन्होंने पुरानी श्रमिक कॉपियों को बहाल करने की मांग की है। बोर्ड की ओर से दोबारा पंजीकरण कराने के संदेश भेजे जा रहे हैं लेकिन नए पंजीकरण पर एक वर्ष तक लाभ नहीं मिलेगा।