फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Private school operators will strike

स्कूल बंद करने के विरोध में निजी स्कूल एसोसिएशन करेगी एक दिन की सांकेतिक हड़ताल

Sun, 11 Apr 2021 11:13 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 11 Apr 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
Private school operators will strike
कोरोना के चलते सरकार द्वारा कक्षा 1 से 8 तक स्कूलों को बंद करने के लिए गए निर्णय के खिलाफ निजी स्कूल एसोसिएशन लामबंद हो गई। इसी को लेकर ओढां व कालांवाली क्षेत्र के निजी स्कूलों की एक संयुक्त बैठक निजी स्कूल में आयोजित की गई। बैठक में स्कूल एसोसिएशन के पदाधिकारियों व क्षेत्र के सभी निजी स्कूल संचालकों ने भाग लिया। बैठक में सभी ने सरकार द्वारा कक्षा 1 से 8 तक स्कूलों को बंद करने के दिए आदेश की निंदा की। पदाधिकारियों ने कहा कि कोरोना काल के चलते सबसे बूरा असर शिक्षा पर पड़ा है। पिछला पूरा सत्र स्कूलों में कक्षाएं नहीं लगी। ऐसे में स्कूलों की आर्थिक स्थिति प्रभावित हुई। ऐसे में सरकार ने पुन: स्कूल बंद करने के आदेश जारी कर विद्यार्थियों की शिक्षा के अलावा स्कूलों की आर्थिक स्थिति को और बिगाड़ने का कार्य किया है। पदाधिकारियों ने कहा कि स्कूल बंद करने के निर्णय में सरकार ने किसी भी स्कूल एसोसिएशन से कोई मशवरा नहीं किया। अध्यापक व अभिभावक स्कूलों को बंद करने के फैसले के खिलाफ है। उन्होंने सरकार से मांग करते हुए कहा कि इस आदेश को वापस लिया जाए ताकि विद्यार्थियों की शिक्षा नए सत्र में सुचारु रूप से चल सके। ओढां ब्लॉक प्रधान भूपेेंद्र जैन ने बताया कि बैठक में फैसला लिया गया कि सभी निजी स्कूल सोमवार से एक दिन की सांकेतिक हड़ताल करते हुए डीसी के माध्यम से सरकार को ज्ञापन भेजेंगे अगर सरकार ने ये फैसला वापस नहीं लिया तो वे फैसले के विपरीत स्कूल खोलने को विवश होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed