{"_id":"69838f318a5ffe2d3901ff1d","slug":"prisoners-will-operate-petrol-pump-sirsa-news-c-128-1-sir1004-152476-2026-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: सिरसा में कैदी चलाएंगे पेट्रोल पंप, 8-8 घंटे की लगाई जाएगी ड्यूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: सिरसा में कैदी चलाएंगे पेट्रोल पंप, 8-8 घंटे की लगाई जाएगी ड्यूटी
Wed, 04 Feb 2026 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Wed, 04 Feb 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
सिरसा। जेल के पास स्थित नवनिर्मित पेट्रोल पंप। संवाद
हितेश चतुर्वेदी
सिरसा। जिला जेल प्रशासन ने इंडियन ऑयल के सहयोग से अपनी जमीन पर पेट्रोल पंप का निर्माण कर लिया है। सप्ताह के अंत तक जेल के कैदी इस पेट्रोल पंप पर वाहनों में तेल डालते नजर आएंगे। वाहनों में तेल डालने के लिए 20 कैदियों को प्रशिक्षण दिया गया है।
जेल अधीक्षक जसवंत सिंह ने बताया कि कैदियों के सुधार और पुनर्वास के उद्देश्य से जेल प्रशासन की जमीन पर यह पेट्रोल पंप खोला गया है। पेट्रोल पंप खोलने को लेकर कुछ समय पहले जेल विभाग की इंडियन ऑयल साथ सहमति बनी थी। अगस्त 2025 में पेट्रोल पंप का निर्माण कार्य शुरू हुआ था।
कैदी पेट्रोल पंप पर प्रोफेशनल तरीके से ड्यूटी करेंगे।
जेल अधीक्षक ने बताया कि पेट्रोल पंप पर पेट्रोल और डीजल के साथ आने वाले समय में सीएनजी और इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग की भी सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इसमें इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन अहम भागीदारी होगी। इस पेट्रोल पंप वाहन चालकों के लिए हर प्रकार की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। पेयजल से लेकर शौचालय तक की सुविधा यहां उपलब्ध है। पेट्रोल पंप पर तेल की शुद्धता की पूरी गारंटी होगी। संवाद