फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Prime Minister's birthday will be celebrated as Seva Pakhwada: Baroli

सेवा पखवाड़े के रूप में मनाया जाएगा प्रधानमंत्री का जन्मदिन : बड़ौली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Sep 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
Prime Minister's birthday will be celebrated as Seva Pakhwada: Baroli
सिरसा। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ोली प्रेसवार्ता को संबो​धित करते हुए। भाजपा
सिरसा। भाजपा के सरसाई कमल कार्यालय में शनिवार को प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। इस दौरान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ोली ने कहा कि पूरा उत्तर भारत बाढ़ की चपेट में है। संकट की इस घड़ी में शासन-प्रशासन आमजन के साथ तालमेल बैठाकर मुस्तैदी से कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन

सरकार की कोशिश है कि जल्द से जल्द जिन जिलों में पानी भरने से नुकसान हुआ है, उसका आकलन कर पीड़ितों को राहत दी जाए। 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन है और इसे सेवा पखवाड़े के रूप में मनाया जा रहा है। इस दिन भगवान विश्वकर्मा की भी जयंती है। 17 सितंबर से लेकर 2 अक्तूबर तक 12 सेवा कार्य पार्टी की ओर से जिला स्तर से लेकर मंडल स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन

प्रदेशाध्यक्ष ने बताया कि 17 सितंबर को रक्तदान शिविर लगाया जाएगा, 21 सितंबर को युवा मैराथन का आयोजन होगा। इसमें नशामुक्ति के साथ-साथ स्वास्थ्य के प्रति भी जागरूक किया जाएगा। स्वास्थ्य जांच शिविर भी लगाए जाएंगे। 25 सितंबर को दीन दयाल उपाध्याय की जयंती है। प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि 2 अक्तूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की भी जयंती है, जिन्हें सेवा पखवाड़े के रूप में पार्टी ने मनाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों महापुरुषों की जयंती पर स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। हाल ही में जीएसटी की दरों में की गई कटौती पर मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि इस निर्णय से जनता को सीधे तौर पर लाभ मिलेगा। बाढ़ संबंधी व्यवस्थाओं के बारे में पूछे गए सवाल पर प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि शासन-प्रशासन की ओर से पुख्ता व्यवस्थाएं की गई हैं। इस मौके पर उनके साथ प्रदेश संगठन मंत्री फणिंद्रनाथ, जिलाध्यक्ष भाजपा यतींद्र सिंह एडवोकेट, पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल, पूर्व विधायक मक्खन लाल सिंगला, शीशपाल कंबोज, डबवाली जिलाध्यक्ष रेणु शर्मा व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed