{"_id":"89636509d5452fe930dc09f7dc1c2c68","slug":"price-of-cow-million-11-11-million-demanded-by-the-owner-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाय की कीमत तीन करोड़, मालिक ने मांगे 11.11 करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाय की कीमत तीन करोड़, मालिक ने मांगे 11.11 करोड़
अमर उजाला सिरसा/ब्यूरो
Updated Wed, 30 Dec 2015 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव मिर्जापुर निवासी बलदेव सिंह के घर इन दिनों एचएफ नस्ल की एक गाय लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।
विज्ञापन
गाय के पेट पर उभरी विशेष आकृतियों को लोग धार्मिक दृष्टि से देख रहे हैं। मालिक के अनुसार गाय की कीमत तीन करोड़ रुपये लगाई है जबकि वह उसे 11 करोड़ 11 लाख रुपये से कम पर नहीं बेचेगा।
बलदेव सिंह ने बताया कि उसकी साढ़े तीन वर्षीय काले और सफेद रंग की पालतू गाय जो कि 75 प्रतिशत एचएफ (होलेस्टिन फ्रिजियन) है।
यह गाय रोजाना 20 लीटर दूध देती है। इस गाय के पेट पर दायीं ओर एक की आकृति अंकित है, जिसे कुछ लोग एक ओंकार तो कुछ लोग सबका मालिक एक, वहीं कुछ लोग इसे आई फॉर इंडिया लिखा हुआ मान रहे हैं।
विज्ञापन
इसी गाय के शरीर पर बाईं ओर एक आकृति दिख रही है,जिसे लोग अरबी या फारसी भाषा का धार्मिक चिन्ह बता रहे हैं। बलदेव सिंह ने बताया कि यह गाय उसके पास पिछले साढ़े तीन वर्ष से है।
विज्ञापन
उसने बताया कि इस गाय के कई खरीददार उसके पास पहुंच रहे हैं। गांव अमृतसर खुर्द के रणजीत सिंह रंधावा ने इस गाय को खरीदने के लिए तीन करोड़ रुपये कीमत लगाई है, लेकिन वह 11 करोड़ 11 लाख रुपये से कम में नहीं बेचेगा।