फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Preparations for examinations will start from July 9 at 45 centers

परीक्षाओं की तैयारियां शुरू, 9 जुलाई से 45 केंद्रों पर होंगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jul 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Preparations for examinations will start from July 9 at 45 centers
सिरसा। चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय ने सालाना परीक्षाओं की तैयारियां पूरी कर ली हैं। सिरसा और फतेहाबाद में परीक्षा के लिए व्यवस्था कर ली गई है। जहां एक ओर स्नातक स्तरीय कक्षाओं की परीक्षाएं 9 जुलाई से शुरू होंगी, वहीं दूसरी ओर 12 जुलाई से स्नातकोत्तर स्तरीय कक्षाओं की परीक्षा ली जाएंगी। सीडीएलयू ने रोल नंबर वेबसाइट पर अपलोड कर दिए हैं। साथ ही परीक्षा ड्यूटी को लेकर भी सभी कॉलेजों के प्रिंसिपल को पत्र भेजकर ब्योरा मांग लिया है।
विज्ञापन

सीडीएलयू की इवन सेमेस्टर यानी 2, 4, 6, 8 और 10वें सेमेस्टर की परीक्षाएं अब शुरू होंगी। इसकेेे लिए तैयारियां हो चुकी हैं। परीक्षाओं के लिए सिरसा और फतेहाबाद में 43 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। 33 परीक्षा केंद्र कॉलेजों में बनाए गए हैं जबकि 10 सीडीएलयू कैंपस में। सिरसा और फतेहाबाद के 61 कॉलेज सीडीएलयू से संबद्ध हैं। इन परीक्षाओं में करीब 55 हजार परीक्षार्थी भाग लेंगे। इसके लिए रोल नंबर भी जारी कर दिए गए हैं। सभी विद्यार्थियों के रोल नंबर सीडीएलयू की वेबसाइट पर अपलोड हो चुके हैं। जिन्हें विद्यार्थी अब डाउनलोड कर सकते हैं। इन परीक्षाओं के तहत स्नातक स्तरीय यानी बीए, बीकॉम आदि कोर्स की परीक्षाएं होंगी जबकि स्नातकोत्तर स्तरीय परीक्षाएं 12 जुलाई से होंगी।
विज्ञापन

सभी कॉलेजों से मांगा ब्योरा, सीडीएलयू ने भेजा पत्र
परीक्षा से पहले स्टाफ की ड्यूटी लगाने का काम भी लगभग पूरा कर लिया गया है। सीडीएलयू की ओर से सभी संबंधित कॉलेजों के प्रिंसिपल को पत्र भेजा गया है। इसमें पूछा गया है कि कौन प्राध्यापक या स्टाफ परीक्षा ड्यूटी देना चाहता है और किस प्रकार की ड्यूटी देने का इच्छुक है। इसके बाद उनकी ड्यूटी लगा दी जाएगी। इसके अलावा पत्र में ये भी पूछा गया है कि यदि परीक्षा संबंधी किसी कॉलेज को कोई समस्या है तो वे 4 जुलाई से पहले बता सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कॉलेज प्राध्यापकों का आरोप, पूछकर लगाई जा रही ड्यूटी कि कौन सा स्टेशन चाहिए
सीडीएलयू की ओर से आयोजित की जाने वाली परीक्षाओं को लेकर एक विवाद भी सामने आया है। नाम न छापने की शर्त पर कई कॉलेज प्राध्यापकों ने बताया कि सीडीएलयू की ओर से पत्र आया है। जिसमें पूछा गया है कि जो प्राध्यापक बिना टीए-डीए लिए परीक्षा ड्यूटी देगा, वह अपनी मर्जी से परीक्षा केंद्र चुन सकता है। ऐसे में सीक्रेसी लीक होगी और कई तरह के लालच में भी प्राध्यापक आएंगे। लेकिन इस संबंध में सीडीएलयू के परीक्षा नियंत्रक प्रो. राजकुमार सलार ने स्पष्ट इंकार कर दिया है, कि ऐसा कुछ नहीं है।

सीडीएलयू की ओर से आयोजित की जाने वाली परीक्षाओं की तैयारियां पूरी कर ली गई है। नकल रहित परीक्षा के लिए प्रबंध किए गए हैं। करीब 55000 परीक्षार्थी भाग लेंगे। सिरसा और फतेहाबाद में कॉलेजों में 33 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं जबकि सीडीएलयू कैंपस में 10 केंद्रों पर परीक्षा होगी। सभी परीक्षार्थियों के रोल नंबर अपलोड कर दिए गए हैं, जिन्हें अब वे डाउनलोड कर सकते हैं।
- प्रो. राजकुमार सलार, परीक्षा नियंत्रक, सीडीएलयू, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed