{"_id":"f85549fd6b7fc303450938a3f1833b49","slug":"practice-for-security-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोली नहीं, गुलेल से दंगाइयों को रोकेगी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोली नहीं, गुलेल से दंगाइयों को रोकेगी पुलिस
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
Updated Sat, 31 Oct 2015 12:42 AM IST
विज्ञापन
दंगाइयों से निपटने के लिए पुलिस अब गोली नहीं, गुलेल का सहारा लेगी। हरियाणा पुलिस के जवान जोर शोर से गुलेल चलाने का अभ्यास कर रहे हैं।
विज्ञापन
सिरसा पुलिस के जवानों ने काफी हद तक इसमें महारथ हासिल कर ली है। इसकी जांच के लिए हिसार रेंज के आईजी अनिल कुमार शुक्रवार को सिरसा पहुंचे। पुलिस लाइन परिसर में आईजी के समक्ष जवानों ने गुलेल से गोली चलाई।
विज्ञापन
जवानों देख आईजी भी स्वयं को रोक नहीं पाए और मैदान में पुलिस अधीक्षक अश्विन शैणवी के साथ आ गए। दोनों अधिकारियों ने जवानों के साथ मिलकर गुलेल पर हाथ आजमाया। आईजी ने कहा कि बंदूक से निकली गोली जान ले लेती है, गुलेल से निकली गोली से किसी की जान तो नहीं जाएगी।
विज्ञापन
कम डैमेज में गुड रिजल्ट देगी
हिसार रेंज के हर जिले में पुलिस की चार कंपनियां बनाई गई हैं। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कंपनी में शामिल
जवानों को विशेष ट्रेनिंग दी जा रही है।
किसी भी प्रकार की स्थिति को नियंत्रित करने के लिए ये जवान पूरी तरह से सक्षम हैं। गुलेल से कई प्रकार की गोलियां चलाई जा सकती हैं। कांच की गोली के अलावा खास प्रकार की गैस छोड़ने वाली गोली इससे दागी जाएगी। आईजी अनिल राव ने भी पहले कांच और एकदम से गैस वाली गोली सामने कैन शील्ड लेकर खड़े जवानों पर चलाई।
गोली कैन शील्ड पर लगते की फट गई और उससे निकली चीली गैस के प्रभाव से जवान बुरी तरह खांसने लगे। गुलेल की गोली कम डैमेज में गुड रिजल्ट देने वाली है। दंगाइयों पर जब गुलेल की गोली चलेगी तो उनका खांस-खांसकर बुरा हाल हो जाएगा और वे भाग खड़े होने पर मजबूर हो जाएंगे।
आपात स्थिति से निपटने कमांडो
सिरसा पुलिस के दस जवानों ने कमांडों ट्रेनिंग हासिल की है। कमांडों दस्ता आधुनिक हथियारों से लैस और
एनएसजी के जवानों की भांति हर आपात स्थिति से निपट सकता है। जिला पुलिस स्पेशल ऑपरेशन में इस दस्ते का
इस्तेमाल करेगी।
अपहरण व बंधक बनाने जैसी स्थिति में उक्त कमांडो दस्ते की भूमिका बेहद अहम होगी। कमांडो दस्ते
ने आईजी समक्ष अपना जौहर दिखाया। कमांडो की रणनीति और कुशल अंदाज देखकर आईजी अनिल कुमार
काफी खुश हुए। उन्होंने कहा कि ये कमांडो ऊंची से ऊंची दीवार कूद सकते हैं।
एक कैमरा बाहर की तरफ जरूर लगवाएं
अपराधीक घटनाओं को सुलझाने के लिए सीसीटीवी कैमरों की अहम भूमिका को आईजी अनिल राव ने स्वीकार
किया।
उन्होंने कहा कि सरकारी तंत्र जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे नहीं लगा सकता, लेकिन जिन लोगों ने अपने-अपने घरों व प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाएं हैं वे बाहर की तरफ भी एक अच्छी क्षमता वाला कैमरा जरूर लगवाएं। ये
सुरक्षा के लिहाज से काफी कारगर साबित होगा।
पुलिस को इससे सबूत जुटाने में और वारदातों को सुलझाने में काफी सहायता मिलेगी। सरकारी तंत्र को जनता का सहयोग मिलना बेहद जरूर है। पुलिस थानों में खुफिया कैमरा लगाने का काम शुरू हो चुका है।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय का निरीक्षण किया
आईजी अनिल राव सुबह 11 बजे सिरसा पहुंचे थे। इसके बाद उन्होंने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर
सभी शाखाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक करके जरूरी निर्देश भी दिए। इस दौरान पुलिस
अधीक्षक अश्विन शैणवी, डीएसपी जगदीश काजलाश, डीएसपी रविंद्र सिंह उनके साथ मौजूद थे।