फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Policeman's body was found

खेल स्टेडियम की सीढ़ियों में मिला पुलिस कर्मी का शव

Mon, 31 May 2021 11:10 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 31 May 2021 11:10 PM IST
विज्ञापन
Policeman's body was found
बरनाला रोड स्थित शहीद भगत सिंह खेेल स्टेडियम में एक पुलिस कर्मी का शव मिलने का मामला सामने आया है। पुलिस कर्मी की खेल स्टेडियम में बने कोविड सेंटर में ड्यूटी लगी हुई थी। पुलिस कर्मी की मौत होने के कारणों की अभी पूर्ण जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भिजवा दिया है। पुलिस को प्राथमिक जांच में मामला सुसाइड का लग रहा है।
विज्ञापन

मामला सोमवार शाम पांच बजे का है। पंजाब के संघा निवासी सुखविंद्र सिंह सिविल लाइन थाने में एसपीओ के पद पर तैनात था। थाने की ओर से सुखविंद्र सिंह की ड्यूटी शहीद भगत सिंह खेल स्टेडियम में बने कोविड सेंटर में लगाई गई थी। दोपहर के समय पुलिस कर्मी का शव खेल स्टेडियम के अंदर की तरफ बनी सीढ़ियों पर पड़ा मिला। जिसके पश्चात खेल स्टेडियम में पक्का मोर्चा धरनारत किसानों को मामले की सूचना मिली तो किसानों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस जांच के लिए मौके पर पहुंची। हालांकि अभी पुलिस कर्मी की मौत होने के कारणों का कोई पता नहीं लगा पाया है। पुलिस कर्मी के शव के पास कोलड्रिंक की बोतल और एक बैग पड़ा है। जबकि मुंह से पानी निकला हुआ दिखाई दिया है। पुलिस ने मामले की सूचना पीड़ित परिवार को दी है और शव का पोस्टमार्टम करवाने के लिए नागरिक अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन

मामले से संबंधित अभी कोई जानकारी नहीं दे सकते। पुलिस कर्मी के परिवार के सदस्यों को घटना की सूचना दी गई है। -जितेंद्र कुमार, एसएचओ, सिविल थाना, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed