फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Police will seize illegal pistol making machine from Ishtiaq

इश्तियाक से अवैध पिस्तौल बनाने वाली मशीन की बरामदी करेगी पुलिस

Fri, 25 Dec 2020 11:41 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 25 Dec 2020 11:41 PM IST
विज्ञापन
Police will seize illegal pistol making machine from Ishtiaq
सीआईए सिरसा पुलिस ने अवैध हथियारों का जखीरा बरामदगी मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए अब तक 22 अवैध पिस्तौल व 71 कारतूस बरामद किये हैं। वहीं दारा सिंह व अवतार सिंह को शुक्रवार को अदालत में पेश किया। अदालत ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस बरेली निवासी इश्तियाक से अवैध पिस्तौल बनाने वाली मशीन की बरामदी करेगी। इसके लिए शनिवार को सीआईए उसकी बताई जगह पर रेड करेगी।
विज्ञापन

सीआईए सिरसा प्रभारी इंस्पेक्टर नरेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी अवतार उर्फ लाडी वासी हरूवाल जिला गुरदासपुर जो होटल किंग हाइवे हिसार पर काम करता था, ने पूछताछ के दौरान 3 अवैध असलहा होटल के पीछे झाड़ियों में दबाने की बात कबूल किया था। सीआईए टीम ने हिसार में रेड करके झाड़ियों के नीचे दबाए हुए तीन अवैध असलहे आरोपी की निशानदेही पर बरामद कर लिए हैं। सीआईए टीम ने आरोपियों को अवैध हथियार सप्लाई करने वाले मुख्य आरोपी इश्तियाक अहमद उर्फ आलू जिला बरेली को भी बहेड़ी कस्बा से काबू किया था। जिसके पीछे यूपी एसटीएफ भी लगी हुई थी गौरतलब है की बीती 19 दिसंबर को सीआईए सिरसा पुलिस ने शहर के खैरपुर क्षेत्र से दारा सिंह उर्फ दिलदार निवासी वैदवाला व अमरजीत सिंह निवासी खैरपुर जिला सिरसा को काबू कर उनके कब्जे से 14 अवैध पिस्तौल 24 कारतूस बरामद किए थे। सीआईए पुलिस ने आरोपी दारा सिंह व अमरजीत को पुलिस रिमांड पर लेकर बड़े खुलासे किए थे और अब तक 22 अवैध पिस्तौल बरामद करके आरोपियों के मंसूबों पर पानी फेर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed