{"_id":"5d9a211f8ebc3e01702d1c45","slug":"police-increased-vigil-on-vehicle-coming-from-punjab-sirsa-news-rtk5218569104","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा विस चुनावः पंजाब से आने वाले वाहनों और ट्रेनों पर रखी जाएगी नजर, पुलिस ने बढ़ाई चौकसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा विस चुनावः पंजाब से आने वाले वाहनों और ट्रेनों पर रखी जाएगी नजर, पुलिस ने बढ़ाई चौकसी
Mon, 07 Oct 2019 10:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरसा
Published by: रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 07 Oct 2019 10:44 AM IST
विज्ञापन
ट्रेन से उतरे यात्री का बैग चेक करते पुलिसकर्मी।
- फोटो : Sirsa
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनाव को लेकर आचार संहिता लागू होते ही हरियाणा व पंजाब की सीमा पर दोनों राज्यों की पुलिस ने चौकसी बढ़ा दी है। सीमा के दोनों तरफ के निकटवर्ती क्षेत्र के डीएसपी की ओर से लगातार संयुक्त बैठक कर धन-बल, ड्रग्स और दोहरे मतदाताओं से निपटने के लिए रणनीति तैयार कर विचार-विमर्श किया जा रहा है।
विज्ञापन
इसके अलावा स्थानीय पुलिस और रेलवे पुलिस की ओर से भी पंजाब से आने वाले वाहनों व रेल गाड़ियों पर पैनी नजर रखी जा रही है। पंजाब सीमा पर स्थित कालांवाली क्षेत्र में सिटी पुलिस की ओर से नाकों पर पंजाब से आने-जाने वाले वाहनों की चेकिंग की जा रही है। क्योंकि पंजाब से हरियाणा में आने वाले सैकड़ों वाहन रोजाना कालांवाली से होकर गुजरते हैं।
विज्ञापन
वहीं स्थानीय रेलवे स्टेशन पर पंजाब के स्टेशनों से आने वाली ट्रेनों पर रेलवे पुलिस की नजर रहेगी। कालांवाली रेलवे स्टेशन पर पंजाब से ही कई गाड़ियां पहुंचती हैं। जिनमें अधिकतर गाड़ियां पंजाब के बठिंडा से होकर रेवाड़ी व दिल्ली की तरफ जाने वाली गाड़ियां हरियाणा में प्रवेश करते हुए कालांवाली स्टेशन पर रुककर जाती हैं। कालांवाली के डीएसपी नर सिंह ने बताया कि चुनाव के मद्देनजर पंजाब सीमा पर पुलिस की कड़ी नजर रहेगी।
विज्ञापन
पुलिस की ओर से असामाजिक तत्वों की हरकतों को रोकने के लिए पंजाब सीमा पर स्थित हरियाणा क्षेत्र में गांव नौरंग व गांव रोड़ी में दो-दो नाके लगाने के अलावा गांव तख्तमल, गांव देसूमलकाना में एक-एक नाके सहित कुल 6 नाके लगाए गए हैं। हर पुलिस नाके पर एक ड्यूटी मजिस्ट्रेट के अलावा करीब 6 कर्मचारी हर समय तैनात रहेंगे और पंजाब से आने-जाने वाले वाहनों की पूरी वीडियोग्राफी के साथ चेकिंग करेंगे।