फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Police arrived to seize the car parked in no parking, the driver said no parking facility

नो पार्किंग में खड़ी कार को जब्त करने पहुंची पुलिस, चालक बोला पार्किंग की नहीं है सुविधा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Mar 2022 11:44 PM IST
विज्ञापन
Police arrived to seize the car parked in no parking, the driver said no parking facility
नो पार्किंग में खड़ी कार को जब्त करने पहुंचे यातायात थाना प्रभारी और एकत्र हुए मार्केट के दुकानद? - फोटो : Sirsa
सिरसा। शहर के हुडा कॉप्लेक्स के समक्ष नो पार्किंग प्वाइंट पर खड़ी कार को जब्त करने पहुंची पुलिस के साथ चालक ने बहस करनी शुरू कर दी। कार चालक बोला पार्किंग प्वाइंट पर पहले ही कारों का जमावड़ा लगा हैै और किसी अन्य जगह पर पार्किंग प्वाइंट तक नहीं है। इसके कारण वह रोड के साथ कार खड़ी करने को मजबूर है। जिसके बाद यातायात थाना प्रभारी ने चेतावनी देकर उसे वहां से भेज दिया।
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर को हुडा कांप्लेक्स के समक्ष वाहनों के नो पार्किंग में खड़े होने के कारण जाम की स्थिति बन गई। जिसके बाद वाहन चालकों ने यातायात थाना प्रभारी को मामले की शिकायत दी। यातायात थाना प्रभारी इंस्पेक्टर बहादुर सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गया और क्रेन से कार को उठाने की प्रक्रिया शुरू कर दी। इसी दौरान कार मालिक मौके पर पहुंच गया और आपस में उनकी कहासुनी हो गई। यातायात थाना प्रभारी ने कहा कि कार को रोड के बीच में खड़ी करने के कारण उसका चालान किया जाएगा। जिसके बाद कार चालक ने कहा कि शहर में वाहन रोकने के लिए कोई सुविधा नहीं है। वह कार को किस स्थान पर रोके। काफी समय तक बहस होने के बाद उन्होंने चेतावनी देकर कार चालक को वहां से भेज दिया।
विज्ञापन

मार्केट में होती है कारों को खरीदने और बेचने का कार्य
हुडा कांप्लेक्स में कार बाजार की पार्किंग को लेकर दुकानदारों द्वारा सीएम विंडों में भी शिकायत की गई है। जिसमें उन्होंने कहा है कि पार्किंग को उपभोक्ताओं व दुुकानदारों के निजी वाहनों को खड़ा करने के लिए बनाया गया है। लेकिन कुछ दुकानदारों द्वारा अपनी व्यापार में बेची जाने वाली गाड़ियों को रोक करके आम लोगों को परेशान किया जा रहा है। जिसके कारण उपभोक्ताओं व दुुकानदारों को अपने वाहनों को मजबूरी के कारण नो पार्किंग में वाहनों को रोकना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुरानी कचहरी रोड लाल बत्ती के नजदीक मुख्य मार्ग पर नो पार्किंग में कुछ लोगों ने अपनी गाड़ियां रोकी हुई थी। जिसके कारण ट्रैफिक जाम हो गया । इसी के दौरान कुछ लोगों ने फोन कर मामले की शिकायत दी थी। कार चालकों को चेतावनी देकर भेज दिया है। कार बाजार में पार्किंग बनाई गई है लेकिन कुछ दुुकानदारों द्वारा यहां पर कारों को खरीदने और बेचने का काम किया जाता है। इस संबंध में सिविल लाइन थाना पुलिस की ओर से कार्रवाई की जा सकती है। उनकी तरफ से नो पार्किंग में खड़े वाहनों को हटवाया जा सकता है।
- इंस्पेक्टर बहादुर सिंह, यातायात एसएचओ, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed