{"_id":"67bf4fdf9284c2fb6d00b6d9","slug":"police-arrested-three-members-of-an-interstate-motorcycle-theft-gang-sirsa-news-c-21-hsr1034-574287-2025-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: पुलिस ने अंतरराज्यीय मोटरसाइकिल चोर गिरोह के तीन गुर्गे दबोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: पुलिस ने अंतरराज्यीय मोटरसाइकिल चोर गिरोह के तीन गुर्गे दबोचे
Wed, 26 Feb 2025 11:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Wed, 26 Feb 2025 11:01 PM IST
विज्ञापन
सिरसा। जिले की एंटी व्हीकल थेप्ट स्टाफ की टीम ने अंतरराज्यीय मोटरसाइकिल चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के तीन शातिरों को काबू किया है। पकड़े गए आरोपियों ने 16 चोरी की वारदात का खुलासा किया है। वहीं, पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की 16 बाइकें बरामद की हैं।
पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान पवन कुमार, सतपाल उर्फ पाली निवासी गांव बकरियांवाली व मदन लाल निवासी ललाणा राजस्थान के रूप में हुई है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि भारत नगर, कंगनपुर रोड निवासी गौरव अरोड़ा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि 29 अक्तूबर 2024 को कीर्ति नगर की गली नंबर छह में मोटरसाइकिल खड़ा कर किसी काम से चला गया था। 30 मिनट बाद आकर देखा तो मोटरसाइकिल को कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी करके ले गया। शिकायत के आधार पर थाना शहर सिरसा में अज्ञात लोगों के खिलाफ मोटरसाइकिल चोरी का अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की थी।
पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण ने बाइक चोरी की वारदात को सुलझाने के लिए एंटी व्हीकल स्टाफ प्रभारी उप निरीक्षक संदीप कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया था। जांच के दौरान टीम ने सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को कीर्ति नगर क्षेत्र से काबू कर लिया।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपियों ने पूछताछ में शहर सिरसा व ऐलनाबाद के अलावा फतेहाबाद, राजस्थान के नोहर व गोगामेड़ी क्षेत्रों से मोटरसाइकिल चोरी की करीब 16 वारदात कबूल की हैं। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों को सिरसा अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।